Aligarh News : उत्तर प्रदेश के एटा में पिछले 3 दिनों से लापता युवक का शव जंगल में मिलने से हड़कंप मच गया. युवक का शव पेड़ के पास मिलने से कयास लगाए जा रहे हैं कि यह आत्महत्या का मामला भी हो सकता है वहीं, परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं. शिकायत मिलने पर पुलिस प्रेम प्रसंग और पैसों के विवाद सहित सभी पहलुओं से जांच कर रही है. यह भी जानकारी मिली है कि युवक अपनी सगी मौसी के बेटी से प्यार करता है, जो रिश्ते में बहन लगती है.
रिश्तेदारी में गया युवक हुआ लापता
पूरा मामला थाना मलावन क्षेत्र के लाखापुर का है. यहां का रहने वाला राजकुमार अपनी रिश्तेदारी में गया था. वह दिए गए पैसे उधार लेने के लिए गया था. इस बीच वह लापता हो गया. 3 दिनों तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिवार को चिंता हुई. इसके बाद पुलिस को 23 अप्रैल को राजकुमार के लापता होने की जानकारी दी गई. नयागांव थाने में दी गई शिकायत में बताया गया कि राजकुमार को दुश्मनी या फिर लेनदेन की वजह से किडनैप किया गया है. शिकायत के कुछ दिन के बाद ही राजकुमार का शव रविवार देर रात जंगल में मिला. राजकुमार के परिवार में 8 वर्षीय बेटा आशीष और 13 वर्षीय बेटी अंजलि के साथ पत्नी भी है.
पेड़ के पास रस्सी मिलने से उठे कई सवाल
जंगल में पेड़ के पास रस्सी मिली है, जिससे यह मामला आत्महत्या का लग रहा है. वहीं, राजकुमार के शरीर पर पिटाई के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है. वहीं, परिजन द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि पैसों के लेन-देन को लेकर राजकुमार की हत्या कर शव को जंगल में फेंका गया है.
आत्महत्या और हत्या में उलझी पुलिस
वहीं, सूत्रों के मुताबिक राजकुमार के अपनी पत्नी की मौसी की लड़की से अवैध संबंध थे. इस लड़की की शादी 16 अप्रैल को शादी हो गई थी. शादी के बाद भी वह लड़की से मिलना और संपर्क करना चाह रहा था. इसकी जानकारी परिजन को भी थी. इसके चलते वह मानसिक तनाव में था. वहीं, क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है.