Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तराखंड > Watch Video: बेटे को थाने ले गई पुलिस, तो टावर पर चढ़ गई मां; रुद्रपुर में महिला के हाईवोल्टेज ड्रामे से मचा हड़कंप

Watch Video: बेटे को थाने ले गई पुलिस, तो टावर पर चढ़ गई मां; रुद्रपुर में महिला के हाईवोल्टेज ड्रामे से मचा हड़कंप

Watch Video: बेटे पर छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस पूछताछ से नाराज मां रुद्रपुर के त्रिशूल चौक स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई. घटना से हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई.

Written By:
Published: November 23, 2026 08:34:44 IST
Last Updated: November 23, 2026 08:34:44 IST

Mobile Ads 1x1

Watch Video: रुद्रपुर शहर के त्रिशूल चौक के पास रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब दिनेशपुर की रहने वाली एक महिला अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई. महिला को टावर पर चढ़ा देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू कर दी.

बेटे से जुड़ा है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि महिला के बेटे पर एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है. इस मामले में शिकायत मिलने के बाद दिनेशपुर पुलिस ने पूछताछ के लिए महिला के बेटे को थाने बुलाया था. बेटे के थाने पहुंचने के बाद उसकी मां भी वहां पहुंच गई. काफी देर तक बेटे को थाने से नहीं छोड़े जाने पर महिला नाराज हो गई. इसके बाद वह रुद्रपुर पहुंची और त्रिशूल चौक के पास लगे एक टावर पर चढ़ गई. महिला के इस कदम से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया.

ये भी पढ़ें: Watch Video: ‘मेरी बेटी को मत…’, एयरपोर्ट पर चिल्लाती रही मां, खींच कर ले गए ICE अधिकारी; वीडियो वायरल

सीओ ने फोन पर की समझाने की कोशिश

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ विभव सैनी ने खुद मोर्चा संभाला. वह फोन के जरिए लगातार महिला से बात करते रहे और उसे समझाकर सुरक्षित नीचे उतरने के लिए मनाते रहे. पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास करती रही. महिला के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए. सभी की नजरें टावर पर चढ़ी महिला पर टिकी रहीं. फिलहाल पुलिस की पहली प्राथमिकता महिला को सुरक्षित नीचे उतारना रही.

ये भी पढ़ें:  Pappu Yadav Convoy Accident: बाल-बाल बचे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद के काफिले में बड़ा हादसा; 5 लोग घायल

MORE NEWS