<

पुलिस का प्रहार! 160 किलो गोमांस के साथ 7 गौतस्कर गिरफ्तार, बनाते थे कबाब!

उत्तराखंड पुलिस ने बड़े गौतस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 7 गौतस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि वे जंगल से गाय पकड़कर उन्हें मार देते थे और बेच दिया करते थे.

Uttarakhand Crime News: पुलिस ने एक बड़े गौतस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. उत्तराखंड पुलिस ने उधम सिंह नगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि ये पहले गायों को पकड़ते थे और इसके बाद उन्हें कटवाकर उनका मांस बेचते थे. पुलिस को आरोपियों के पास से 160 किलो गोमांस भी बरामद हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो गौतस्कर बॉर्डर के जंगल क्षेत्र से गायों को पकड़कर उन्हें अवैध रूप से गोकशी के लिए कसाइयों को सौंप रहे थे. इसके बाद रात के अंधेरे में गाय को काटते थे. इसके बाद टेम्पो व रिक्शा में भरकर कबाब की दुकानों पर सप्लाई किया करते थे. 

पुलिस चला रही अभियान

इस मामले में जसपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गाय को पकड़ने वाले, काटने वाले और खरीदने वाले सभी 7 तस्करों को गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर अजय गणपति असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान चला रहे हैं. इसी अभियान के तहत पुलिस को मुखबिर से गोतस्करी की सूचना मिली थी. पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई शुरू की. कार्रवाई के दौरान कबाब की दुकान के लिए मांस खरीदने वाले आरोपी दानिश को पकड़ लिया. 

एक-एक कर जोड़े तार

इसके बाद पकड़े गए आरोपी दानिश की निशानदेही पर पुलिस ने कसाइयों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया. उनके पास से टेम्पो, ई-रिक्शा, मोटरसाइकिल और गोमांस बरामद किया गया. पूछताछ करने पर कुछ और आरोपियों के बारे में पुलिस को पता चला. पुलिस ने गोकशी के लिए गाय मुहैया कराने वाले तस्करों को भी गिरफ्तार किया. आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. वहीं आगे की जांच की जा रही है और इससे जुड़े आरोपियों को तलाश कर रही है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

  • जसपुर निवासी दानिश
  • मुरादाबाद निवासी नईम
  • मुरादाबाद निवासी जुबैर
  • मुरादाबाद निवासी फरीद
  • ठाकुरद्वारा निवासी फहीम
  • दुर्गापुर निवासी अशोक
  • दुर्गापुर निवासी भजन सिंह उर्फ राजे

ये भी पढ़ें: पहले किया कुकर्म, फिर… ‘शहंशाह’ के हवस का शिकार हुईं महिलाएं, जबरन करता था घिनौना काम

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST