Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तराखंड > पहले किया कुकर्म, फिर… ‘शहंशाह’ के हवस का शिकार हुईं महिलाएं, जबरन करता था घिनौना काम

पहले किया कुकर्म, फिर… ‘शहंशाह’ के हवस का शिकार हुईं महिलाएं, जबरन करता था घिनौना काम

उत्तराखंड के चंपावत में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति पर दो महिलाओं के रेप का आरोप है. महिलाओं ने आरोप लगाया है कि उसने उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया. इसके फोटो वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा.

Written By:
Last Updated: April 24, 2026 12:17:42 IST

Mobile Ads 1x1

Champawat Crime News: उत्तराखंड के टनकपुर के चंपावत में पुलिस ने एक अधेड़ को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने दो महिलाओं का रेप किया है. उसने महिलाओं को उनका वेतन देने के बहाने दुकान में बुलाया और फिर उनका रेप कर वीडियो बना लिया. इसके बाद वे उन्हें ब्लैकमेल करने लगा कि अगर वो पैसे मांगेंगी या किसी को इस बारे में बताएंगी, तो उनका वीडियो उनके घर वालों को भेज दिया जाएगा. पीड़ितों में से एक महिला ने हिम्मत जुटाकर पुलिस को इस बारे में तहरीर दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

मजबूरी का फायदा उठाकर किया दुष्कर्म

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 50 वर्षीय मस्जिद कॉलोनी निवासी समसुल हसन उर्फ शहंशाह बस स्टैंड फाटक के पास जूते-चप्पल की दुकान चलाता है. उसकी दुकान पर दो महिलाएं काम करती थीं. उन्होंने जब वेतन मांगा, तो आरोपी ने उनकी मजबूरी का फायदा उठाया. इसके बाद उसने उन्हें डरा-धमकाकर दुकान में जबरन शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद उसने उनका वीडियो और फोटो भी बना लिए. आरोपी ने दोनों महिलाओं को धमकी दी कि अगर उन्होंने किसी को बताया, तो वो उन महिलाओं की फोटो और वीडियो उनके परिवार को भेज देगा. इससे उनकी गृहस्थी बर्बाद हो जाएगी.

5-6 महीने बाद महिलाओं ने उठाया कदम

बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं लगभग 5-6 महीने पहले दुकान पर काम करती थीं. इस घटना के बाद उन्होंने काम छोड़ दिया. वहीं आरोपी उन महिलाओं को दोबारा दुकान पर आने का दबाव बना रहा था. वो ब्लैकमेल कर उन्हें दुकान पर बुलाने की कोशिश में था. इससे परेशान होकर एक महिला ने 20 अप्रैल को इस मामले में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बीएनएस की धारा 64 और 351 (3) के तहत शिकायत दर्ज कर ली. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

MORE NEWS