Uttarakhand Crime: उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले से घरेलू विवाद की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां पति-पत्नी के बीच शुरू हुई मामूली कहासुनी कथित तौर पर इतनी बढ़ गई कि मामला हिंसक हमले तक पहुंच गया. आरोप है कि गुस्से में आकर पत्नी ने अपने पति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस वारदात में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित हायर सेंटर भेज दिया.
घर में शुरू हुआ विवाद
यह मामला काशीपुर की कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बाबरखेड़ा गांव का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, गांव में रहने वाले दीपक का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया था. दोनों के बीच पहले बातचीत के दौरान तनाव बढ़ा और फिर कहासुनी होने लगी. बताया जा रहा है कि बहस के दौरान मामला इस कदर बिगड़ गया कि पत्नी ने कथित तौर पर धारदार हथियार उठा लिया. आरोप है कि उसने दीपक के निजी अंग पर वार कर दिया। अचानक हुए इस हमले से दीपक बुरी तरह घायल हो गया. घर में हुई इस घटना के बाद परिवार के लोग घबरा गए.
गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचा युवक
हमले के बाद परिजनों ने देर किए बिना घायल दीपक को अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने उसकी चोटों की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया. हालांकि उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आगे के इलाज के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया. फिलहाल युवक का उपचार हायर सेंटर में जारी बताया जा रहा है. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. हालांकिपुलिस को किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली थी.
ये भी पढ़ें: रिश्तेदारों को वंदे भारत में छोड़ने गए थे 13 लोग, लगा 36 हजार का जुर्माना; मामले ने इंटनेट पर मचाया तहलका