<

‘बीजेपी ममता बनर्जी को हराने का हैट्रिक लगाएगी’, राज्यसभा सांसद राहुल सिन्हा ने टीएमसी प्रमुख पर बोला जोरदार हमला

Rahul Sinha on Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों के एलान के बाद बीजेपी और टीएमसी पर जुबानी जंग शुरू हो गई है. बीजेपी के राज्यसबा सांसद राहुल सिन्हा ने पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार और ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला. इस दौरान उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी जहां जाएंगी, बीजेपी उन्हें हराने का काम करेगी. उन्होंने आगे कहा कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में गुंडा राज स्थापित कर दिया है. बीजेपी की सरकार बनते ही कानून का राज होगा.

Rahul Sinha on Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है. ऐसे में टीएमसी और बीजेपी के बीच जुबानी जंग भी शुरू हो गई है. बीजेपी के राज्यसभा सांसद राहुल सिन्हा ने टीएमसी पर जोरदार हमला बोला है. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस से मुक्त होगा और पश्चिम बंगाल की जनता बीजेपी का साथ देगी.

मोदी जी देश के प्रधानमंत्री हैं. इस बार बंगाल में भी मोदी जी ही होंगे. डबल इंजन की सरकार चलेगी. बंगाल का खूब विकास होगा. क्योंकि प्रधानमंत्री सच में बंगाल का विकास चाहते हैं.

बंगाल में कानून का राज स्थापित करेंगे

इसके अलावा, उन्होंने आगे कहा कि बंगाल में चोरी की घटना और महिलाओं के खिलाफ हिंसा में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. बंगाल में नौकनियां नहीं हैं, हेल्थ सिस्टम नहीं हैं. बंगाल, जो कभी हर चीज में आगे था, अब सबसे पीछे है. सबसे पहला काम हम बंगाल में कानून का सम्मान करेंगे. बंगाल में कानून का राज होगा. ममता बनर्जी ने जो कानून का राज खत्म किया है, बंगाल में गुंडा राज आ गया है. इसके लिए हम सबसे पहले बंगाल से गुंडा राज खत्म करने और कानून का राज स्थापित करने का काम करेंगे.

इसके बाद हम उस मां से वादा करेंगे, जिसे धरती मां कहते हैं और ममता बनर्जी ने लोगों को बेवकूफ बनाया है कि इस बंगाल में अब कोई बच्चा नहीं मारा जाएगा. पश्चिम बंगाल में जो सरकार बनेगी वो पूरे देश में चल रही बीजेपी सरकार से बेहतर होगी. ममता बनर्जी इस पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बना देंगी. हम रहेंगे तो पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे.

ममता बनर्जी जहां भी जाएंगी हारेंगी

ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के मुकाबले को लेकर कहा कि ममता बनर्जी पहली बार नंदीग्राम में हारी थीं. वह नंदीग्राम से भागकर भवानीपुर चली गईं. इस बार वह भवानीपुर में हारेंगी. इसके बाद वह भवानीपुर से भागकर कहीं और जाएंगी. वहां, शुभेंदु अधिकारी जाकर उन्हें तीसरी बार हराएंगे और हैट्रिक रिकॉर्ड बनाएंगे. भारतीय जनता पार्टी ममता बनर्जी को हराने की हैट्रिक लगाएगी. वह जहां भी जाएंगी, हारेंगी.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

24 गेंदों में 10 डॉट बॉल, दिए सिर्फ एक बाउंड्री और झटके 3 विकेट, GT के लिए संकट मोचक बने राशिद खान

Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…

Last Updated: April 9, 2026 01:15:02 IST

भारत में अवैध रूप से हुए दाखिल, कर रहे थे घिनौना काम, NIA की स्पेशल कोर्ट ने 4 बांग्लादेशी को सुनाई सजा

Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…

Last Updated: April 9, 2026 00:51:18 IST

IITian बाबा ने अपनी दुल्हन को सट्टी से क्यों सोंटा? शादी की सुर्ख़ियों के बाद सोशल मीडिया पर छाया यह रस्म!

IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…

Last Updated: April 9, 2026 00:09:59 IST

दौराला में पलटी सेंट मैरी एकेडमी की स्कूल बस, चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने बचाई मासूमों की जान, देखें वीडियो!

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…

Last Updated: April 8, 2026 23:47:45 IST

Israel-Iran War: जंग ने लिया खतरनाक मोड़! सीजफायर के बाद भी इजरायल कर रहा हमला, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा किया बंद

Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…

Last Updated: April 8, 2026 22:35:40 IST