अगर आप भी सरकारी राशन लेते हैं और कभी राशन की कमी के बारे में कहा गया हो या आपको राशन कम दिया जा रहा है, तो आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. सरकार तक आपकी समस्या पहुंच जाएगी.
राशन से जुड़ी समस्या की करें शिकायत
Ration Shortage: अक्सर आपने राशन वितरण की कमियों के बारे में सुना होगा. कोटेदार अक्सर लोगों से कह देते हैं कि राशन कम है और ये कहकर उन्हें कम राशन दे देते हैं. कई सोशल मीडिया पोस्ट में तो दावा किया जाता है कि कोटेदार राशन वितरण में मनमानी करते हैं या उनसे ज्यादा पैसे ले लेते है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आप ऑनलाइन इसकी शिकायत करा सकते हैं और आपकी शिकायत न सिर्फ सुनी जाएगी बल्कि जल्द से जल्द उसका निवारण भी किया जाएगा. दरअसल खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग (Department of Food and Public Distribution) ने राशन वितरण प्रणाली में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए कड़ा कदम उठाया है. साथ ही व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया है, जिससे उपभोक्ता शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
अगर किसी व्यक्ति को राशन नहीं मिल रहा है या उसे कम राशन मिल रहा है, या किसी अन्य तरह की समस्या को सीधे सरकार तक अपनी शिकायत पहुंचा सकते हैं. आप WhatsApp के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. उपभोक्ता 9868200445 नंबर पर मैसेज करना होगा. इसके बाद आप शिकायत दर्ज करा सकते हैं. ये सुविधा उन लोगों के लिए आसान है, जो मोबाइल के जरिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराना चाहते हैं.
इसके अलावा आप राशन से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए IVRS नंबर 14457 पर कॉल करके भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इस नंबर पर कॉल करके उपभोक्ताओं को आवश्यक जानकारी देनी होगी और अपनी समस्या बतानी होगी. इसके बाद उस समस्या पर तुरंत सुनवाई की जाएगी.
दरअसल भारत सरकार ने राशन से जुड़ी समस्या का समाधान निकालने के लिए साप्ताहिक ऑनलाइन बैठक की व्यवस्था की है. हर दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक ऑनलाइन बैठक की जाएगी. इस दौरान लोग सीधे सरकारी अधिकारियों से जुड़ सकते हैं और अपनी समस्या बता सकते हैं. आप dfpd.gov.in/vc-link/en के जरिए इस बैठक में शामिल हो सकते हैं.
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…