Kolkata Crime: पश्चिम बंगाल में हैवानियत की सभी हदें अब पार हो चुकी हैं. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के मैदान इलाके में महिला को ज़िंदा जला देने वाली घटना ने हर एक महिला को दहशत में डाल दिया, वहीं अब इस मामले में एक दुखद खबर सामने आ रही है.
west bengal crime news
Kolkata Crime: पश्चिम बंगाल में हैवानियत की सभी हदें अब पार हो चुकी हैं. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के मैदान इलाके में महिला को ज़िंदा जला देने वाली घटना ने हर एक महिला को दहशत में डाल दिया, वहीं अब इस मामले में एक दुखद खबर सामने आ रही है. दरअसल, उसने अपनी चोटों के कारण दम तोड़ दिया है. आरोप है कि ईडन गार्डन्स के पास एक 30 साल की महिला पर केरोसिन डालकर आग लगा दी गई थी. गंभीर रूप से झुलसी महिला का SSKM अस्पताल में इलाज चल रहा था, बता दें कि महिला की मौत की खबर से पूरे इलाके में मातम छाया हुआ है.
दरअसल, ये बर्बरता 3 अप्रैल को शाम लगभग 4:00 बजे गंगा सागर मैदान के पास हुई.आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आरोपी की पहचान सिद्धार्थ चारीवाल के रूप में हुई है, जिसने पीड़िता को उस सुनसान इलाके में बुलाया था. बता दें कि मृतका और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई. बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने महिला पर केरोसिन डाल दिया और उसे आग लगा दी.
वहीं मृतका की माँ का कहना है कि उनकी बेटी को एक इंटरव्यू के बहाने गंगा सागर मैदान में बुलाया गया था. जब उन्होंने शाम 4:00 बजे अपनी बेटी को फ़ोन किया, तो एक पुलिस अधिकारी ने फ़ोन उठाया और उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी दी . इस दुखद घटना में, मृतका का शरीर 90 प्रतिशत तक जल चुका था. अपनी मौत से पहले, अपनी माँ और पुलिस को दिए बयानों में, महिला ने इस बात की जानकारी दी थी कि सिद्धार्थ ने ही उस पर केरोसिन डाला था और उसे आग लगा दी थी.
Monday Special: सोमवार के खास टोटके, शिवलिंग पर जल में मिलाकर चढ़ाएं ये चीज, बरसेगी धन और खुशहाली
सिर्फ यही नहीं, मृतक महिला की मां का दावा है कि आरोपी उस पर शादी करने के लिए जोर जबरदस्ती कर रहा था. अपने अंतिम शब्दों में, उसने इस बात की जानकारी दी है कि उसने शादी के प्रस्ताव को इसलिए ठुकरा दिया था क्योंकि वो अलग-अलग धर्मों से थे. उसने कहा था, “तुम हिंदू हो और मैं मुस्लिम; मैं तुमसे शादी नहीं कर सकती.” आरोपी ने उसे नौकरी का वादा करके भी लुभाने की कोशिश की थी, जिसे उसने ठुकरा दिया था.
जब संगीत के मैदान में भिड़े रफी-मुकेश! एक गाने के लिए हुआ दंगल, आखिर कौन जीता सुरों की जंग?
Song Secrets: हिंदी सिनेमा के कुछ गानों का ऐसा इतिहास है, जो लोगों को हैरान…
मलाई प्याज की सब्जी भारतीय रसोई की वह स्पेशल डिश है जो सिर्फ दो कॉमन…
India US Trade: हर किसी के मन में ये सवाल जरूर उठता है कि आखिर…
Smriti Mandanna Palash Muchhal: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टूटने की खबर ने…
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में इन दिनों एक अजीब‑सी भगदड़ देखने को मिल रही…
Election Commission : तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि…