<

यूपी में 2 गज जमीन के नीचे ऐसा क्या निकला, भड़क गए ग्रामीण; पुलिस ने संभाला मोर्चा

Hathras News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उस समय हंगामा मच गया जब कब्रिस्तान में खोदाई की जानकारी मिली. वहीं, जिला प्रशासन ने पूरे विवाद को शांत करवाया और जांच की बात कही है.

Hathras News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश का हाथरस जिला एक बार फिर चर्चा में आ गया है. इस बार विवाद अलग तरह का है. आरोप है कि जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के तहत बनाए जा रहे ओवरहेड वाटर टैंक के निर्माण के दौरान उस समय विवाद बढ़ गया जब खोदाई के दौरान कई कब्रों पर भी फावड़े चल गए. यहां तक कि कुछ शव बाहर भी आ गए. इसके बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने कब्रों को हवाला देकर काम रोकने की मांग की. इसके बाद यहां पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई. वहीं, हालात के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन सक्रिय हुआ और उसने कब्रों में शव में फिर से सम्मानपूर्वक दफन करवाया. यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सादाबाद थानाक्षेत्र स्थित पुसैनी गांव का है. 

 मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, ओवरहेड टैंक निर्माण के दौरान  निर्माण के दौरान खोदाई चल ही रही थी कि कुछ स्थानीय लोग खफा हो गए. उनका आरोप था कि खोदाई के चलते कुछ शव बाहर आ गए हैं. इसके  बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया. स्थानीय खोदाई के विरोध में आ गए और प्रदर्शन करने लगे.

संभावित बवाल के मद्देनजर पुलिस प्रशासन हरकत में आया और खोदाई का काम रुकवा कर तुरंत शवों को दोबारा दफन करवाया गया. इस दौरान स्थानीय लोग भी मौजूद थे. शव को दोबारा दफन करवाने के बाद ही स्थानीय लोग शांत हुए. फिलहाल वहां पर शांति है. उधर, जमीन को लेकर जांच के आदेश दिए गए हैं. जांच पूरी होने और सच्चाई सामने आने के बाद ही यहां पर दोबारा काम शुरू करवाया जाएगा.  

रविवार का है मामला

कथित तौर पर ओवरहेड वाटर टैंक की खोदाई के दौरान कब्रों को नुकसान पहुंचने का यह मामला रविवार (19 अप्रैल, 2026) को बताया जा रहा है कि आरोप है कि यह जमीन काफी लंबे समय से कब्रिस्तान के रूप में इस्तेमाल की जा रही है. खोदाई शुरू होने के करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों को इस बात की जानकारी मिली. इसके बाद हंगामा शुरू हो गया. खासतौर से खोदाई के दौरान कब्रिस्तान से शवों के बाहर आने पर ग्राणीण भड़क गए और नारेबाजी शुरू कर दी. 

पुलिस प्रशासन ने संंभाला मोर्चा

वहीं हालात को बिगड़ता देखकर खोदाई कार्य से जुड़े श्रमिकों ने स्थानीय पुलिस को फोन किया. इसके बाद स्थानीय प्रशासन से जुड़े अधिकारी और पुलिस प्रशासन जुड़े लोग पहुंचे. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कब्रो को दोबारा दफनाया गया. इस दौरान ग्रामीण मौजूद थे. इसके बाद मामला शांत हुआ. फिलहाल जमीन किसकी है. इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST