<
Categories: देश

Jharkhand School Timings Change: झारखंड में बदल गया स्कूल खुलने और बंद होने का समय, फटाफट करें नोट

Jharkhand School Timings Change: भीषण गर्मी और लू जैसी स्थिति के चलते झारखंड में सरकार ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया है.

Jharkhand School Timings Change: पहाड़ी इलाकों और पूर्वोत्तर के राज्यों को छोड़ दें तो देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है. यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार और झारखंड का बुरा हाल है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक, मंगलवार (21 अप्रैल, 2026) को झारखंड के कुछ हिस्सों में ‘थंडरस्क्वॉल’ आने का पूर्वानुमान है. इसके चलते हवाओं की रफ्तार 50 से 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इसके चलते झारखंड के कई इलाकों में मंगलवार को हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. 

शिक्षा विभाग के एक आदेश के अनुसार, इस नए शेड्यूल के तहत किंडरगार्टन से लेकर 8वीं कक्षा तक के छात्र सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक स्कूल जाएंगे. वहीं, आदेश के तहत 9वीं से 12वीं कक्षा तक के सीनियर छात्र दोपहर तक अपनी कक्षाएं जारी रखेंगे.

झारखंड में बदला स्कूलों का समय

इस बीच भीषण गर्मी और लू के अधिक प्रभाव को देखते हुए झारखंड में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी सरकार ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया है. यह आदेश मंगलवार (21 अप्रैल, 2026) से ही प्रभावी है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर जारी आदेश में कहा गया है कि  राज्य में बढ़ रही गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है. विभागीय सचिव उमाशंकर सिंह के अनुमोदन के बाद संयुक्त सचिव मोइनुद्दीन खान ने इसे लेकर आदेश जारी किया है.

आदेश के बाद झारखंड में संचालित सभी कैटेगरी के सरकारी के साथ-साथ गैर सरकारी सहायता प्राप्त/सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी विद्यालयों में स्कूलों में टाइमिंग का यह बदलाव अगले आदेश तक के लिए प्रभावी है.  स्कूलों में टाइमिंग छात्रों के लिए बदला गया है. वहीं,  सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी शेष समय दोपहर 1 बजे तक गैर शैक्षणिक कार्य निपटाने होंगे.

क्या होगा टाइमिंग

केजी से आठवीं : सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक.
कक्षा 9 से12:  सुबह 7 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक.

वजह भी बताई

झारखंड सरकार ने सोमवार को पूरे राज्य में लू जैसी स्थिति को देखते हुए 21 अप्रैल से स्कूलों के समय में बदलाव का एलान किया है. यह बदलाव राज्य के सभी तरह के सरकारी, सहायता प्राप्त, बिना सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर अगले आदेश तक लागू रहेगा. 

यहां पर बता दें कि फिलहाल देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है. स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों के अवकाश में समय है, इसलिए झारखंड सरकार ने छात्रों के स्वास्थ्य और पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST