<

Dada Kushal Singh Dahiya: मुगलों को दिया था चकमा! गुरु तेग बहादुर के सम्मान में कटवा दिया था अपना सिर, जानें कौन है दादा कुशाल सिंह दहिया?

Guru Tegh Bahadur: दादा कुशाल सिंह दहिया ने नौवें सिख गुरु तेग बहादुर के सम्मान की रक्षा के लिए अपना सिर कुर्बान कर बड़ा बदिलान दिया था. उन्हीं के शौर्य की याद में बलिदान दिवस मनाया जाता है.

Who is Dada Kushal Singh Dahiya: दादा कुशाल सिंह दहिया (Dada Kushal Singh Dahiya) के दिखाए साहस, कर्तव्य और बलिदान को आज भी याद किया जाता है. उनकी याद में राज्य ने महान नायक के 350वें शहीदी वर्ष मनाया.  दादा कुशाल सिंह दहिया ने नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर के सम्मान की रक्षा के लिए खुद अपना सिर कुर्बान कर दिया था. उन्होंने यह बलिदाल साल 1675 में गुरु तेग बहादुर के लिए दिया था. उन्हें मुगल बादशाह औरंगजेब के आदेश पर मारा गया था. उनका यह बलिदान इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज है. वह  हिंदू-सिख एकता का प्रतीक बनकर लोगों के लिए आज एक प्रेरणा का स्त्रोत बनकर उभरे हैं.  350वें शहीदी वर्ष पर हरियाणा सरकार ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी भी 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र आने वाले हैं.  

दादा कुशाल सिंह दहिया का बलिदान

दादा कुशाल सिंह दहिया की वीर कहानियां जितनी अधिक सुनाई जाएं उतनी कम हैं. कश्मीरी पंडितों को जबरन इस्लाम कबूल कराने पर गुरु तेग बहादुर ने दिल्ली में अपना सिर दे दिया. उनका सिर  आनंदपुर साहिब ले जाने के लिए भाई जैता को सौंपा गया था. मुगलों के क्रर सैनिक उनका पीछा करते हुए  राई गांव तक पहुंच गए थे. लेकिन भाई जैता तूफान का फायदा उठाकर आगे निकल गए. गांव के मुखिया दादा कुशाल सिंह ने देखा कि मुगल गुरु के सिर को खोज रहे हैंष तो उन्होंने पने बड़े बेटे को तलवार थमाई और खुद अपना सिर कटवाकर मुगलों को सौंप दिया. जिससे मुगल भ्रमित हो गए और असली शीश सुरक्षित आनंदपुर पहुंच गया. जिसके बाद उस गांव का नाम ‘बढ़खालसा’ (खालसा की रक्षा करने वाला) पड़ गया. कुशाल सिंह का यह बलिदान हिंदू-धर्म रक्षा और सिख गुरु के प्रति निष्ठा का प्रतीक बना.

औरंगजेब के आदेश पर कटा सिर

दिल्ली के चांदनी चौक में औरंगजेब के आदेश पर गुरु तेग बहादुर का सिर काट दिया गया था. क्योंकि उन्होंने इस्लाम कबूल करने से इंकार कर दिया था. साथ ही उन्होंने कश्मीरी पंडितों का भी साथ दिया था. आज उसी जगह पर गुरुद्वारा शीश गंज साहिब का है. उनका पार्थिव शरीर र का अंतिम संस्कार दिल्ली में  गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब वाली जगह पर हुआ था.  

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Homemade Face Serum: घर पर बनाएं एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन का फेस सीरम; चेहरे को मिलेगी नमी

Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…

Last Updated: October 11, 2026 13:30:13 IST

UP Pension Hike: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, पेंशन में होगी बंपर बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा फायदा

UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…

Last Updated: October 11, 2026 13:26:26 IST

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST