Mahesh Dilip Kakde Aka Maheshgiri Baba: 150 से अधिक महिलाओं/युवतियों से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद अशोक खरात के बाद नासिक से ही एक और खतरनाक बाबा के खेल का खुलासा हुआ है. इस बाबा का नाम है- महेशगिरी बाबा उर्फ़ भोंदू बाबा. इस बाबा पर एक युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है. युवती पारिवारिक और मानसिक समस्या लेकर स्वयंभू बाबा महेशगिरी के पास पहुंचा. इस पर बाबा ने युवती को ‘दैवीय शक्तियों’ इसके बाद कई अनुष्ठान कराए. इसके बाद अनुष्ठान के क्रम में 28 साल की युवती को दुष्कर्म का शिकार बनाया.
बाबा पर आध्यात्मिक इलाज के नाम पर 28 साल की एक महिला से दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद पुलिस कार्रवाई कर रही है. महिला मानसिक परेशानी से राहत पाने के लिए उसके पास आई थी, लेकिन बाबा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. आरोपी की पहचान महेशगिरी बाबा उर्फ़ महेश दिलीप काकड़े के तौर पर हुई है. महिला की शिकायत पर उसके ख़िलाफ़ राज्य के जादू-टोना विरोधी क़ानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है.
कौन है महेश दिलीप काकड़े उर्फ़ महेशगिरी बाबा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 28 वर्षीय युवती के पैरेंट्स उसे पारिवारिक समस्याओं और उसकी मानसिक स्थिति के कारण इस बाबा के पास ले गए थे. युवती के पिता नासिक के एक निजी अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करते हैं. युवती के सामने ही बाबा ने दावा किया कि उसके पास दैवीय शक्तियां हैं. ऐसे में उसने परिवार से कहा कि महिला पर किसी आत्मा का साया है और वह उसका इलाज कर सकता है. आरोपी ने दैवीय संकट का डर दिखाकर महिला को मठ के तालाब में स्नान कराया और फिर एकांत में ले जाकर उसका शोषण किया.
ये भी पढ़ें:- अशोक खरात की तरह एक और बाबा की खुली पोल, दैवीय शक्ति का खौफ दिखाकर लड़की के साथ किया गंदा काम
भेजने लगा अश्लील मैसेज
पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में युवती ने बताया कि उसे बाबा ने हर गुरुवार को प्रार्थना के लिए आने के लिए कहा. कुछ समय बाद ही बाबा उसके मोबाइल फ़ोन पर निजी और अश्लील संदेश भेजने लगा. युवती का आरोप है कि अगस्त, 2024 में बाबा युवती को किसी सुनसान जगह पर मिलने के लिए बुलाया. इसके बाद वह युवती को एक लॉज में लेकर गया. इस दौरान युवती के विरोध ने विरोध किया, तो उसने उसे रुद्राक्ष के मोती दिए. इस दौरान उसने धमकी दी कि दिव्य शक्तियां हैं. और वह किसी भी चीज़ का विरोध नहीं कर पाएगी. इसके बाद बाबा ने युवती के साथ यौन संबंध बनाए. युवती का आरोप है कि बाबा ने उसकी नग्न तस्वीरें भी लीं.