एक प्रेमी जोड़े के बीच पिछले 7 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, बीती रात प्रेमी अपनी प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलने उसके गांव पंहुचा था, लेकिन गांव वालों की नजर उस पर पड़ गई, ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जैसे ही प्रेमिका को पता चला कि उसका प्रेमी अब सलाखों के पीछे है, उस पर प्यार का ऐसा 'बुखार' चढ़ा कि वह सीधे गांव के ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई, उसने साफ़ कह दिया कि जब तक उसका प्रेमी रिहा नहीं होगा, वह नीचे नहीं आएगी.