Abuse Inside Police Station Women Safety Delhi: राजधानी दिल्ली से एक बेहद शर्मनाक और खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि थाने के भीतर कुछ दबंग और मवाली किस्म के लोग पुलिस की मौजूदगी में ही युवतियों के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज कर रहे हैं, हद तो तब हो गई जब उन लोगों ने लड़कियों को सरेआम "कपड़े निकालने" तक की धमकी दे डाली, सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि कानून के रक्षक यानी दिल्ली पुलिस वहां मूकदर्शक बनी खड़ी रही, थाने जैसी सुरक्षित जगह पर लड़कियों के साथ हुई इस अभद्रता ने आम आदमी के मन में पुलिस के प्रति अविश्वास और सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा कर दी है.