Student Proposes Teacher On Valentine Day: सोशल मीडिया पर वैलेंटाइन डे के मौके का एक वीडियो काफी चर्चा बटोर रहा है, जिसमें एक छात्र अपनी टीचर को प्रपोज करता नजर आ रहा है, वीडियो में छात्र सबके सामने घुटनों के बल बैठकर टीचर को फूलों का बुके दे रहा है, जिसे देखकर मौजूद अन्य छात्र जोर-जोर से शोर मचाने लगते हैं,जहां कुछ लोग इसे महज एक मजाक या प्रैंक मान रहे हैं, वहीं कई यूजर्स इसे स्क्रिप्टेड बता रहे हैं और शिक्षा के मंदिर में इस तरह की मर्यादाहीन हरकत पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, इस वीडियो ने मर्यादा और सोशल मीडिया कंटेंट के बीच की धुंधली होती लकीर पर एक नई बहस छेड़ दी है.