AC Kyu Blast Ho Jata Hai| AC Blast Reason: इस साल अप्रैल के महीने में ही जून की गर्मी आ गई है. ऐसे में बहुत सी खबरे आती है कि आज यहां पर AC फट गया तो कभी वहां फट गया. इसका फटना काफी खराब होता है. कभी-कभी ये लोगों की जान तक ले जाता है. लेकिन क्या आप AC फटने का कारण जानते हैं. अगर नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं और साथ ही ये भी कि एसी को फटने से कैसे बचाएं.
गर्मी में क्यों फटता है AC? (AC Blast Reason)
हर साल गर्मी के मौसम में तमाम जगह आग लगने की खबर आती रहती है. पिछले दिनों में ही लखनऊ और दिल्ली में आग की खबरें आई हैं और कई बार आग का कारण एसी (AC) हो जाता है. बहुत बार ऐसा होता है कि लोग सोते रह जाते हैं और फिर मौत हो जाती है और कई बार तो ऐसा होता है कि लोग बाहर तो निकलना चाहते हैं लेकिन निकल नहीं पाते. ऐसे में लोगों को एसी के फटने का कारण पता होना चाहिए.
- दिन भर एसी का यूज करने से कंप्रेसर काफी गर्म हो जाता है और फिर वो फट जाता है.
- कभी-कभी एसी में लगे तार की वजह से भी शॉर्ट सर्किट हो जाता है.
- बिना सर्विस कराए एसी को चलाने से एसी फट जाता है.
एसी को फटने से कैसे रोके? (Air Conditioner Safety Tips)
अगर आप चाहते हैं कि आपका एसी न फटे तो हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं उसे अपनाकर आप अपने एसी को फटने से बचा सकते हैं-
- अपने एसी को दिन भर न चलाएं. जब जरूरत हो तभी चलाएं.
- अगर कोई वायर खराब है तो नजरअंदाज न करें तुरंत मेकैनिक को बुलाएं.
- समय रहते अपनी एसी की सर्विसिंग करवा लें, क्योंकि गंदगी की वजह से कंप्रेसर पर दबाव पड़ता है.
- अपने कमरे के मुताबिक सही टन का एसी लगाएं.
- साथ ही ये काफी जरूरी है कि एसी के साथ स्टेबलाइजर लगवाएं.