<

Apple Ios 26.4: Iphone में आने वाला है अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, Siri को मिलेंगे नए AI फीचर्स

इस नए अपडेट के साथ ऐप्पल अपनी वॉइस असिस्टेंट Siri को बिल्कुल नए और अपग्रेडेड लेवल पर ले जाने की पूरी तैयारी में है. आईफोन यूजर्स के लिए अब आईफोन चलाने का एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल सकता है. चलिए जानते हैं ऐप्पल कौन से नए अपडेट के साथ आने की तैयारी में है.

Apple New Update: ऐप्पल हर साल अपने आईफोन के नए-नए वर्जन को अपग्रेड करता है. यूजर्स के लिए आमतौर पर भी ऐप्पल नए-नए अपडेट्स लेकर आता रहता है. ऐप्पल एक बार फिर अपने iPhone यूजर्स के लिए बड़ा तोहफा लाने जा रहा है. इस बार ऐप्पल अपना नया सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 26.4 लॉन्च कर सकता है. इस अपडेट को पिछले कई सालों का सबसे बड़ा अपडेट माना जा रहा है. 26.4 सॉफ्टवेयर आईफोन के लिए काफी जरूरी और एडवांस अपडेट माना जा रहा है.

इस नए अपडेट के साथ ऐप्पल अपनी वॉइस असिस्टेंट Siri को बिल्कुल नए और अपग्रेडेड लेवल पर ले जाने की पूरी तैयारी में है. आईफोन यूजर्स के लिए अब आईफोन चलाने का एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल सकता है. चलिए जानते हैं ऐप्पल कौन से नए अपडेट के साथ आने की तैयारी में है. 

आईफोन यूजर्स के लिए बड़ा तोहफा

माना जा रहा है कि आईफोन यूजर्स के लिए ऐप्पल अब एक बड़ा धमाका लाने जा रहा है. आईफोन यूजर्स पिछले काफी समय से AI Powered Siri का इंतजार कर रहे थे. नई Sir अब आपके आईफोन में मौजूद ऐप्स और डेटा के बीच एक अच्छी कनेक्टिविटी कर पाएंगे. Gemini AI मॉडल पर बेस्ड सिरी अब एक्सपैंडेड ऑटोफिल सपोर्ट के साथ कई अन्य नए टेक्नोलॉजी के साथ आ सकता है. वहीं, टेक्नोलॉजी की दुनिया के जानकारों की मानें तो Apple Intelligence से सिरी को एक नई और सुपर पावर मिल सकती है. इससे कई नए फीचर्स को भी सपोर्ट मिलेगा. 

कब लॉन्च होगा iOS 26.4?

अभी तक ऐप्पल के नए iOS 26.4 अपडेट को आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है. लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बीटा वर्जन को फरवरी के आखिरी हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है. वहीं, मिली जानकारी के मुताबिक इस वर्जन को टेस्टिंग के लिए मार्च की शुरुआत में रोलआउट किया जा सकता है. जल्दी ही सिरी सभी ऐप्पल के आइफोन्स में देखने के लिए मिल सकता है. 

किन फीचर्स के साथ आएगा iOS 26.4 अपडेट

iOS 26.4 अपडेट कई नई टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स के साथ ऐप्पल के सभी फोनो को सपोर्ट करेगा. इस नए अपडेट में अभी कई यूजर-फेसिंग फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं. iOS 26.4 में ऐप्पल नई इमोजी भी जोड़ सकता है. इसके साथ ही साथ नई अपडेट फ्रीफॉर्म ऐप और बोर्ड्स आदि को ऑर्गेनाइज करने की भी इस सॉफ्टवेयर में सुविधा दी जाएगी. इसके अलावा ऐप्पल अपने नए अपडेट में थर्ड-पार्टी ऐप्स में ऑटोफिल सपोर्ट भी दे सकती है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Sanju Samson: 400 छक्के और तूफानी शतक! रोहित-कोहली का रिकॉर्ड तोड़कर संजू सैमसन ने रचा इतिहास

Chennai Super Kings vs Delhi Capitals: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन…

Last Updated: April 12, 2026 08:15:06 IST

Bengal Elections 2026: अचानक रुका PM मोदी का काफिला, एम्बुलेंस को दिया रास्ता, VIDEO ने जीता दिल

West Bengal Elections 2026: सिलीगुड़ी में एक रोड शो के दौरान, पीएम मोदी ने एक…

Last Updated: April 12, 2026 07:56:44 IST

Petrol Diesel Price Today 12 April: क्या आज सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें दिल्ली से लेकर मुंबई तक के ताजा दाम

Today Petrol Diesel Price: क्या आज सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें दिल्ली से लेकर मुंबई तक…

Last Updated: April 12, 2026 07:31:29 IST

VIDEO: लाइव कॉन्सर्ट में बेकाबू हुए मासूम शर्मा, माइक पर ही दे डाली गालियां, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Masoom Sharma Viral Video: गायक मासूम शर्मा ने कहा, गुंडा मुझे पीटने आया था. मैंने…

Last Updated: April 12, 2026 07:03:51 IST