<

Apple iPhone Fold: सैमसंग के बाद अब ऐपल भी ला रहा अपना फोल्ड फोन, मिलेंगे ये जबरदस्त फीचर्स

ऐपल के आईफोन फोल्ड को लेकर टेक मार्केट में बज बना हुआ है. लोग बेसब्री से इसके लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में कहा जा रहा है कि कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को इसी साल लॉन्च करने वाली है.

Apple iPhone Fold: ऐपल के फैंस लंबे समय से कंपनी के पहले फोल्डेबल फोन का इंतजार कर रहे हैं. सैमसंग पहले ही अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च करता रहा है. इसके कारण वो फोल्डेबल फोन बिक्री के स्पेस में नंबर 1 पर है. वहीं अब ऐपल अपने फोल्डेबल फोन को लॉन्च कर ऐपल को टक्कर दे सकता है. जानकारी मिली है कि कंपनी इसी साल अपने पहले फोल्डेबल फोन को लॉन्च कर सकती है. हालांकि कंपनी की तरफ से अभी इसको लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है. वहीं टिप्स्टर का अंदाजा है ऐपल इस साल अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. 

ऐपल के लिए हिस्ट्री का सबसे बड़ा साल!

अगर ऐपल अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर देती है, तो ये ऐपल के लिए हिस्ट्री का सबसे बड़ा साल हो सकता है. क्योंकि जानकारी मिली है कि इस साल ना ऐपल सिर्फ फोल्डेबल आईफोन बल्कि AI ग्लासेज भी लॉन्च कर सकती है. Apple के AI ग्लासेज के प्रोटोटाइप पहले भी सामने आ चुके हैं और इसके कुछ लीक्स भी सामने आए थे.

फेस आईडी हो सकती है रिमूव

वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस साल आईफोन फोल्ड को लॉन्च कर सकती है, जिसमें 5.25 इंच की कवर स्क्रीन मिलेगी. इसमें 7.6 इंच की इंटरनल डिस्प्ले मिलेगी. दोनों ही AMOLED पैनल होंगे. वहीं ये भी पता चला है कि फोल्डेबल आईफोन में Face ID नहीं होगी. इसकी वजह ये है कि कंपनी इसे पतला बनाना चाहती है. 

थिन स्क्रीन मामले में सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 7 से टक्कर

बता दें कि सैमसंग ने अब तक अपना सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन गैलेक्सी फोल्ड-7 लॉन्च किया है. इसे अनफोल्ड करने पर ये Apple के सबसे पतले iPhone Air से भी पतला है. इसके कारण कंपनी पर दबाव है कि वो अपने पहले फोल्डेबल फोन को पतला लाए. इसके कारण कंपनी फोल्डेबल फोन को पतला करने के लिए Face ID हटा सकती है. सिक्योरिटी के लिए कंपनी के इस स्मार्टफोन में टच आईडी देखने को मिल सकती है.  

कैसा होगा कैमरा सेटअप

वहीं ताजा लीक्स के अनुसार, कंपनी अपने पहले फोल्डेबल आईफोन फोल्ड के लिए टाइटैनियम और स्टेनलेस स्टील का मिक्स यूज कर सकती है. इस स्मार्टफोन में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है. प्राइमरी कैमरा लेंस 48 मेगापिक्सल का हो सकता है और प्राइमरी डिस्प्ले पर अंडर डिस्प्ले कैमरा दिया जा सकता है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST