<
Categories: दिल्ली

Delhi MCD Tax Discount: दिल्ली के 40 लाख लोगों को मिली छूट, हजारों रुपये का होगा फायदा; नोट कर लें लास्ट डेट और जमा करें प्रॉपर्टी टैक्स

Delhi MCD Tax Discount: ऐसे लोग इस छूट का फायदा उठा सकते हैं जो अपना प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भर पाए थे. उनके पास मौका है कि वह बिना भारी ब्याज और जुर्माने के अपना बकाया जमा कर सकते हैं.

Delhi MCD Tax Discount: अगर आप देश की राजधानी दिल्ली में रहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि प्रॉपर्टी टैक्स में छूट का एलान हुआ है. दिल्ली नगर निगम (MCD) ने प्रॉपर्टी टैक्स छूट योजना MCD Property Tax Relief Scheme (SUNIYO) की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 31 जनवरी कर दिया है. इस लिहाज से दिल्ली के लाखों प्रॉपर्टी मालिकों के लिए राहत के साथ खुशखबरी भी है. बताया जा रहा है कि दिल्ली नगर निगम के इस कदम से दिल्ली के 40 लाख प्रॉपर्टी मालिकों को छूट का फायदा मिलेगा साथ ही राहत भी मिलेगी. यह ध्यान देने की बात है कि पुराने बकाया पर ब्याज और जुर्माना तो माफ होगा, लेकिन 5% लेट फीस पर कोई समझौता नहीं होगा. लेट फीस के रूप में प्रॉपर्टी मालिकों को 5 प्रतिशत दिल्ली MCD को देना होगा.

आखिर क्यों बढ़ानी पड़ी छूट

बताया जा रहा है कि राजधानी में 40 लाख लोग हैं, जिन्होंने प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा है. यह आंकड़ा कम या ज्यादा हो सकता है. MCD Property Tax Relief Scheme के तहत छूट की तारीख बढ़ने के बाद दिल्ली के लाखों प्रॉपर्टी मालिकों को इसका फायदा मिलेगा. दिल्ली नगर निगम (MCD) ने प्रॉपर्टी टैक्स छूट योजना SUNIYO की अंतिम तारीख 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है. 

किनका ब्याज और जुर्माना होगा माफ

छूट की तारीख को भले ही 31 जनवरी, 2026 कर दिया गया है, लेकिन योजना की सभी शर्तें पहले जैसी ही रहेंगी. इसका मतलब यह है कि मूल टैक्स राशि पर 5 प्रतिशत की लेट फीस लागू होगी. इसमें कोई राहत नहीं दी गई है. MCD ने टैक्सपेयर्स से अपील की है कि प्रॉपर्टी टैक्स मालिक जल्द से जल्द टैक्स भरें. वित्तीय वर्ष 2020-21 और उससे पहले के प्रॉपर्टी टैक्स पर लगने वाला पूरा ब्याज और जुर्माना SUNIYO स्कीम में माफ किया जाएगा. टैक्सपेयर्स को यह राहत पाने के लिए मौजूदा वर्ष और पिछले पांच साल (2020-21 से 2024-25) का मूल टैक्स भरना जरूरी होगा, वरना आपको इसकी राहत नहीं मिल पाएगी.

करीब 2 लाख लोग उठा चुके हैं लाभ

दिल्ली नगर निगम के मेयर राजा इकबाल सिंह की मानें तो 31 दिसंबर, 2025 तक 1.66 लाख से ज्यादा टैक्सपेयर्स इसका लाभ उठा चुके हैं. दिल्ली एमसीडी के पास इसके जरिये 803.61 करोड़ का भुगतान हुआ है. करीब 90 हजार नए टैक्सपेयर्स भी सिस्टम में जुड़े हैं. बताया जा रहा है कि दिल्ली में अनुमानित 40 लाख से ज्यादा प्रॉपर्टी हैं, इसकी तुलना में टैक्स बहुत कम भरे गए हैं. दिल्ली एमसीडी की मानें तो SUNIYO योजना उन प्रॉपर्टी मालिकों के मौका है जिन्होंने सालों से टैक्स नहीं दिया है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

भारत-अमेरिका के रिश्ते तय करेंगे 21वीं सदी का भविष्य, मार्को रुबियो ने भारत को बताया ताकतवर देश

Marco Rubio: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो इन दिनों भारत दौरे पर हैं. इस…

Last Updated: October 20, 2026 21:04:20 IST

‘मुश्किलें हमारी राह नहीं रोक सकतीं’, दशहरा समारोह में PM मोदी ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश

PM Modi Dussehra Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के IP एक्सटेंशन में हुए दशहरा…

Last Updated: October 20, 2026 20:17:29 IST

तमिलनाडु में कर्ज घटने पर सियासी घमासान, DMK ने TVK सरकार को घेरा; ठेकेदारों के भुगतान रोकने का आरोप

Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु में सरकारी कर्ज को लेकर सियासत तेज हो गई है. सीएम…

Last Updated: October 20, 2026 19:52:21 IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दूसरी बेटी के नाम का किया एलान, क्या है दुआ की छोटी बहन का नाम?

Deepika Padukone Daughter Name: हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की दूसरी बेटी…

Last Updated: October 20, 2026 19:25:20 IST

दशहरे की सुबह टूटा गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़, कच्चा मकान गिरने से 12 साल की बच्ची की मौत

Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा में दशहरे के दिन एक परिवार की खुशियां छिन…

Last Updated: October 20, 2026 18:45:06 IST

‘गरवी वारसो’ में महाष्टमी पर आचार्यश्री भाविन और पू. मननजी ने की महाआरती

वर्ल्ड रिकॉर्ड वाले डांडिया नवरात्रि में गुरु-आचार्य, मेयर, अधिकारियों और भाजपा के गुजरात संगठन महामंत्री…

Last Updated: October 20, 2026 17:37:19 IST