<
Categories: मनोरंजन

Ramayana Box Office Collection Day 7: नहीं थम रहा ‘रामायण’ का तूफान! दुनियाभर में 900 करोड़ पार, अब अगला निशाना 1000 करोड़

Ramayana Box Office Collection Day 7: रणबीर कपूर की 'रामायण' ने सातवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 900 करोड़ पार पहुंच गया, जबकि भारत में भी कमाई मजबूत रही.

Ramayana Box Office Collection Day 7: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस माइथोलॉजिकल फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में कमाई के कई बड़े आंकड़े पार कर लिए हैं. खास बात यह है कि सातवें दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखी और दुनियाभर में 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म की कमाई में बुधवार को गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद इसका कुल कलेक्शन शानदार रहा.

सातवें दिन कितनी हुई ‘रामायण’ की कमाई?

Sacnilk के मुताबिक, ‘रामायण’ ने रिलीज के सातवें दिन यानी बुधवार को भारत में करीब 70.65 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया. वहीं, फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन लगभग 83.90 करोड़ रुपये रहा. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 511.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. वहीं, दुनियाभर की कमाई की बात करें तो फिल्म ने सात दिनों में लगभग 934.55 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. इस तरह फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की

भाषा के हिसाब से देखें तो फिल्म के लिए हिंदी वर्जन सबसे बड़ा कमाई का जरिया बना हुआ है. सातवें दिन हिंदी में 58 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हुआ. वहीं कन्नड़ में 4.50 करोड़, मलयालम में 2.75 करोड़, तेलुगु में 2.75 करोड़ और तमिल में 2.65 करोड़ रुपये की कमाई हुई.

पहले छह दिनों का ऐसा रहा कलेक्शन

  • पहला दिन: 64.85 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन: 48.05 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन: 69.80 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन: 56.15 करोड़ रुपये
  • पांचवां दिन: 107.50 करोड़ रुपये
  • छठा दिन: 94.10 करोड़ रुपये
  • सातवां दिन: 70.65 करोड़ रुपये.

ये भी पढ़ें:  दो शादियां टूटने के बाद फिर बसाया घर, 51 की उम्र में दुल्हन बनी ये एक्ट्रेस, अब बताया सफल शादी का मंत्र

क्या 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी ‘रामायण’?

सात दिनों में 934.55 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करने वाली ‘रामायण’ अब 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे सितारों से सजी इस फिल्म के लिए आने वाले दिन काफी अहम होने वाले हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म कितनी जल्दी 1000 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री करती है और बॉक्स ऑफिस पर कौन-सा नया रिकॉर्ड बनाती है.

ये भी पढ़ें: Dhinchak Pooja Pregnancy: ‘दिलों का शूटर’ वाली ढिंचैक पूजा बनने वाली हैं मम्मी! बेबी बंप ने खींचा सबका ध्यान; जल्द गुंजेगी घर में किलकारी

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: आज महंगा हुआ पेट्रोल या मिली राहत? घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट

Petrol Diesel Price Today: 12 नवंबर को देशभर में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हुए.…

Last Updated: November 12, 2026 07:09:07 IST

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में सर्दी ने दी दस्तक या अभी बाकी है इंतजार? मौसम का ताजा हाल

Delhi-NCR Weather 12 November 2026: दिल्ली-NCR में आज सुबह हल्की ठंडक और धुंध रहेगी, जबकि…

Last Updated: November 12, 2026 06:25:34 IST

पटाखों का दिया लालच, झाड़ियों में ले जाकर मासूम से दरिंदगी, 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Kashipur Rape Case: उत्तराखंड के काशीपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 11, 2026 23:02:12 IST

बेगूसराय में हैवानियत! गैंगरेप केस वापस लेने का दबाव, पीड़िता को छत से फेंका; एक आरोपी गिरफ्तार

Begusarai Gangrape Case: बिहार के बेगूसराय में एक कुछ महीने पहले एक महिला के साथ…

Last Updated: November 11, 2026 22:21:10 IST

Hardoi Accident: त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं, गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, IT कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत परिवार के 4 की मौत

Hardoi Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को भीषण हादसा हो…

Last Updated: November 11, 2026 22:12:40 IST

Mosque Viral Video: पहले मस्जिद की मीनारों पर फोड़े पटाखे, वीडियो वायरल हुआ तो मांगी नीलेश कुंडल ने माफी!

Nilesh Kundal Apology: गुजरात के नवसारी से सामने आए एक वीडियो ने दीवाली के जश्न…

Last Updated: November 11, 2026 21:58:11 IST