iPhone Flip: ऐप्पल जल्द फोल्डेबल सेगमेंट में स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने इसे लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर ली है. वहीं कंपनी ने अगले साल फ्लिप आईफोन लॉन्च करने की तैयारी भी शुरू कर दी है.
फोल्डेबल आईफोन के बाद लॉन्च होगा फ्लिप आईफोन
iPhone Flip: आईफोन जल्द फोल्डेबल सेगमेंट में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है. कयास लगाए जा रहे हैं कि ये स्मार्टफोन सितंबर 2026 में लॉन्च कर सकती है. इसके बाद कंपनी अपना फ्लिप फोन भी लॉन्च करने वाली है. जानकारी मिली है कि कंपनी एक क्लेमशैल फोल्डेबल आईफोन पर काम कर रही है. ये स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip 7 जैसा हो सकता है. कंपनी को उम्मीद है कि आईफोन लवर्स को ये स्मार्टफोन काफी पसंद आएगा.
कंपनी का कहना है कि ये आईफोन यूनिक होगा और इसकी डिजाइन बाजार में पहले से मौजूद क्लेमशैल फोन से मिलता-जुलता होगा. हालांकि ऐप्पल ने अभी तक इस फ्लिप स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है. हालांकि टेक मार्केट में चर्चा है कि ये स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 7 जैसा होगा. सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप में 4.1 इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया है, जो अनफोल्ड होने पर 6.9 इंच की मेन डिस्प्ले बन जाएगी.
बता दें कि ऐप्पल का आईफोन फ्लिप स्मार्टफोन प्रोजेक्ट अभी शुरुआती स्टेज में है. कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग के लिए कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. हालांकि जल्द टेक कंपनी ऐप्पल अपने 20 सालों का सफर पूरा करने वाली है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इस फ्लिप स्मार्टफोन को तभी लॉन्च कर सकती है. वहीं ये भी कहा जा रहा है कि इस फ्लिप आईफोन की कीमत 2 लाख रुपए से ज्यादा हो सकती है.
जानकारी के अनुसार, ऐप्पल अपना पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल आईफोन सितंबर में लॉन्च करने वाली है. इसमें 7.8 इंच की फुल डिस्प्ले और 5.5 इंच की कवर डिस्प्ले मिलेगी. इसके रियर में कुल 4 कैमरे दिए जा सकते हैं. इसमें 5500 mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है. रिपोर्ट्स की मानें, तो ऐप्पल इसे A20 Pro चिपसेट के साथ लॉन्च कर सकती है. इसकी कीमत 1.7 लाख से 2.25 लाख रुपए के बीच हो सकती है.
Caught On CCTV: उज्जैन रेलवे स्टेशन पर महिला दो मासूम बच्चों को मुसाफिरखाने में छोड़कर…
Madurai Tanishq Showroom Robbery: मदुरई के Tanishq शोरूम से 31 करोड़ की ज्वेलरी चोरी मामले…
India U19 Celebration Video: अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के…
Himachal Pradesh Accident: हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में तेज रफ्तार सफेद कार ने सड़क किनारे…
Uttar-Pradesh News: सीतापुर के अमलोरा गांव में युवक दिलीप और शादीशुदा प्रेमिका रुचि के शव…
Bihar Crime News: बिहटा में ऑटो चालक इरफान इमाम की हत्या के मामले में पत्नी…