ऑटोमोबाइल जगत (Auto-Mobile Industry) में एक बड़ी दस्तक देखने को मिल रही है. जहां, नई 2026 किआ सेल्टोस SUV का ग्लोबल डेब्यू देखने को मिल रहा है. अब देखना यह है कि Hyundai Creta को क्या बड़ी टक्कर मिल सकेगी.
New Seltos SUV 2026
New Seltos SUV 2026: 10 दिसंबर 2025 को किआ ने अपनी सबसे ज्यादा चर्चित 2026 सेल्टोस SUV को भारत में वैश्विक स्तर पर पेश कर दिया है. दरअसल, यह नई पीढ़ी की एसयूवी मौजूदा मॉडल से कहीं ज्यादा बेहतरीन है और इसके भारतीय बाजार में 2026 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है. यह लॉन्च सीधे तौर पर Hyundai Creta को एक बहुत बड़ी टक्कर देने वाला है.
नई 2026 सेल्टोस को एक बिल्कुल नया डिज़ाइन देखने को मिल रहा है, बाहरी हिस्सा ‘डिजिटल टाइगर फेस’ ग्रिल और आकर्षक ‘स्टार मैप’ लाइटिंग के साथ काफी बोल्ड नज़र आता है. जहां, इंटीरियर को पूरी तरह से एक नया रूप दिया गया है, जिसमें एक नया डैशबोर्ड लेआउट को शामिल किया गया है. लेकिन, सबसे ज्यादा खास बात यह है कि इसमें सिरोस जैसा ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप देखने को भी मिल सकता है, जिसमें दो 12.3-इंच की डिस्प्ले को पूरी तरह से शामिल किया गया है. इसके साथ ही फ्लश डोर हैंडल और प्रीमियम सीटिंग विकल्प इसे और भी ज्यादा आकर्षक बनाने का काम करता है.
फीचर्स के मामले में सेल्टोस ने एक बड़ा कदम उठाते हुए उसमें पैनोरमिक सनरूफ (Panoramic Sunroof) को शामिल किया है, जो इसे सेगमेंट के प्रमुख खिलाड़ियों के बराबर खड़ा करता है. अन्य सुविधाओं में फ्रंट पार्किंग सेंसर और AWD (ऑल-व्हील-ड्राइव) मॉडल के लिए बेहतर सस्पेंशन शामिल हो सकते हैं, जो ड्राइविंग के अनुभव को बेहतर ही बनाएंगे. तो वहीं, दूसरी तरफ 1.5L पेट्रोल इंजन के साथ एक बैटरी पैक को भी शामिल किया गया है, जो बेहतर माइलेज और प्रदर्शन देगा.
सेल्टोस का मुकाबला Hyundai Creta के अलावा Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder, Honda Elevate, और Tata Sierra जैसी एसयूवी से रहेगा. तो वहीं, उम्मीद है कि नई तकनीक और सुविधाओं की वजह से इसकी कीमत मौजूदा मॉडल 11.30 लाख से 20 लाख रुपये एक्स-शोरूम से थोड़ी ज्यादा होगी.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…