<
Categories: बिज़नेस

Purvanchal Express Way: 340.8 किमी लंबे ने एक्सप्रेस-वे ने बदल दिया यूपी के शहरों का सफर, जानें होंगे कौन-कौन से फायदे

Purvanchal Expressway: उत्तर प्रदेश के नौ जिलों - लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर को देश की राजधानी दिल्ली से सीधे जोड़ने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की नींव जुलाई 2018 में रखी गई थी. आइए जानतें हैं इसके बारे में विस्तार से.

 Purvanchal Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 नवंबर, 2021 को पूर्वांचल उद्घाटन किया था.  यह एक्सप्रेसवे देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है, इसकी नींव जुलाई 2018 में रखी गई थी. यह उत्तर प्रदेश के लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर जैसे नौ जिलों को सीधे देश की राजधानी दिल्ली से जोड़ता है. 

यह 341 किलोमीटर लंबा, 6-लेन एक्सप्रेसवे है. इसमें हर दिशा में 3 लेन हैं. इसे बाद में 8 लेन तक बढ़ाया जा सकता है. यह सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है, जबकि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे देश का सबसे चौड़ा एक्सप्रेसवे है. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 18 फ्लाईओवर, सात रेलवे ओवरब्रिज, सात लंबे पुल, 104 छोटे पुल, 13 इंटरचेंज और 271 अंडरपास हैं. आइए इस एक्सप्रेसवे की पूरी कहानी विस्तार से जानते हैं.

लखनऊ से बक्सर की यात्रा सिर्फ 4 घंटे में

इस 341 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे ने यात्रा को आसान बना दिया है. इसने लखनऊ और बिहार के बक्सर के बीच यात्रा का समय 7 घंटे से घटाकर लगभग 4 घंटे कर दिया है. इसी तरह, लखनऊ से गाजीपुर की यात्रा, जिसमें पहले 6 घंटे लगते थे, अब सिर्फ साढ़े तीन घंटे लगते हैं.

तय है गाड़ियों कि स्पीड़ लिमिट

इस एक्सप्रेसवे पर वाहनों के लिए गति सीमा तय की गई है. इस सीमा का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगेगा. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां 100 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड से नहीं चलाई जा सकतीं. गाड़ियों पर नजर रखने के लिए एक्सप्रेसवे पर कैमरे भी लगाए गए हैं.

बनाने में कितना लगा खर्च लगा

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को बनाने में लगभग 22,497 करोड़ रुपये का खर्च आया. इसका निर्माण अक्टूबर 2018 में शुरू हुआ और तीन साल में पूरा हो गया. उत्तर प्रदेश के कई शहरों को इस एक्सप्रेसवे से फायदा हुआ है और लोगों के लिए यात्रा आसान हो गई है.

लखनऊ से गाजीपुर तक आसान सफर

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लखनऊ-सुल्तानपुर रोड पर लखनऊ ज़िले के चांद सराय गांव से शुरू होता है और गाजीपुर जिले में नेशनल हाईवे 31 पर हैदरिया गांव में खत्म होता है. यमुना एक्सप्रेसवे नोएडा को आगरा से जोड़ता है, जबकि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे राज्य की राजधानी लखनऊ तक जाता है. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे UP-बिहार बॉर्डर से लगभग 18 किमी पहले खत्म होता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

48 साल पुराना वो गाना, जिसमें रेखा ने रूमर्ड हसबैंड के साथ किया था रोमांस, किशोर-लता की आवाज ने रचा इतिहास

Evergreen Song: हिंदी सिनेमा में बहुत से ऐसे गाने हैं, जिन्हें आज भी काफी पसंद…

Last Updated: October 28, 2026 20:06:14 IST

करवा चौथ पर बुध-शुक्र की युति से बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन 4 राशियों को फायदा! चमकेगी किस्मत

Karwa Chauth par Lakshmi Narayan Rajyoga:  करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 28, 2026 19:26:22 IST

अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट में महिला का हंगामा, शादीशुदा प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी, आत्महत्या की दी धमकी

Uproar in Almora Collectorate: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में गुरुग्राम में रहने वाली एक महिला अपने…

Last Updated: October 28, 2026 19:07:20 IST

Caught on Camera: ‘साहब, हमारा घर बचा लीजिए…’, दिव्यांग पत्नी को गोद में लेकर DM के पास पहुंचा पति

Caught on Camera: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. इसमें…

Last Updated: October 28, 2026 18:56:28 IST

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर भद्रा काल, जानिए सरगी मुहूर्त, पूजा विधि और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2026: 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर जानें भद्रा काल, सरगी का समय,…

Last Updated: October 28, 2026 18:45:06 IST

शोएब अख्तर ने मैदान पर दी थीं गालियां, वीरेंद्र सहवाग ने बताया कैसे बल्ले से लिया बदला, सुनाया पुराना किस्सा

Virender Sehwag viral video: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में कंटेस्टेंट्स के लड़ाई-झगड़े से नाराज…

Last Updated: October 28, 2026 18:42:08 IST