<

ऑटोमैटिक कार खरीद रहे हैं? जानें AMT, iMT, CVT, DCT या टॉर्क कन्वर्टर – कौन सा गियरबॉक्स सबसे बेस्ट

Automatic Car Guide: ऑटोमैटिक कार खरीदने से पहले जानें आपके ड्राइविंग के अनुसार बेस्ट गियरबॉक्स कौन सा है. सही ट्रांसमिशन चुनने के लिए पढ़ें पूरी जानकारी

Automatic Car Guide: भारतीय बाजारों में ऑटोमैटिक सामानों की मांग तेजी से बढ़ रही है. हम चाहे घर की बात करें या घर से बाहर की बात करें, हैवी ट्रैफिक में गाड़ी चलाना लगभग सभी के रोजाना के के रूटीन में शामिल है. ऐसे में जितना संभव हो सके लोग शारीरिक लोड कम करना चाहते हैं और इन सब को देखते हुए ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कार वरदान से कम नहीं है. आपकी गाड़ी में गियर का अपने आप ऑटोमैटिक बदलना न केवल आपकी ड्राइविंग को आसान बनाता है बल्की इसे तेज भी बनाता है, जिससे आपकी फिजिकल लोड कम होता है. यहां हम ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के टाइप के बारे में बात करेंगे और जानेंगे कि आपकी जरूरत के लिए कौन सा सबसे बढ़िया है.

मार्केट में कई तरह के गियरबॉक्स हैं, AMT, iMT, CVT, DCT और Torque Converter (टॉर्क कन्वर्टर). सभी तरह की गियरबॉक्स की अपनी खूबियां और कमियां है. यहां आप देख सकते हैं, आपके लिए कौन सबसे बेहतर हैं.

AMT (ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन)

AMT बाकी विकल्पों की तुलना में सबसे सस्ता ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है. यह मैनुअल गियरबॉक्स पर आधारित होता है, जिसे सेमी-ऑटोमैटिक कहते हैं. इसमें कल्च या गियर बदलने की जरूरत नहीं होती है. यह काम कार खुद करती है. इसका दाम बजट फ्रेंडली होता है.

iMT (इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन)

इसमें कल्च पैडल नहीं होता है और गियर ड्राइवर को खुद ही बदलना होता है यानी यह पूरी तरह से ऑटोमैटिक नहीं होता है. इसमें कल्च का काम सेंसर द्वारा अपने आप किया जाता है. यह DCT या CVT कीमतों के मुकाबले सस्ता होता है.

CVT (कंटीन्यूअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन)

इसमें गियर नहीं होता है बल्की इसकी जगह बेल्ट और पुली सिस्टम होता है. इसके कारण गियर शिफ्टिंग बिल्कुल स्मूथ होती है.

DCT (डुअल-क्लच ट्रांसमिशन)

DCT डुअल-क्लच ट्रांसमिशन का सीधा मतलब है दो क्लच सिस्टम. यानी इस तरह के गियरबॉक्स में दो क्लच होते हैं, पहला ऑड गियर और दुसरा ईवन गियर के लिए.

टॉर्क कन्वर्टर (टॉर्क कन्वर्टर)
यह गियर बॉक्स सबसे पुराना और ऑटोमैटिक होता है, इसमें इंजन और गियरबॉक्स के बीच फ्लूइड कूपलिंग होती है यानी इसमें गियर शिफ्ट करने के लिए फ्लूड सिस्टम का इस्तेमाल होता है. यह बड़ी गाड़ियों के लिए बहुत सही होता है. इसकी कीमत मैनुअल से 1 से 1.5 लाख रुपये ज्यादा होती है.

Vipul Tiwary

डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए, विपुल लेटेस्ट ट्रेंड्स, एक्सपर्ट ओपिनियन और फैक्ट-आधारित कंटेंट के जरिए पाठकों को अपडेट रखते हैं. ये लाइफस्टाइल, हेल्थ, फाइनेंशियल अवेयरनेस और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े विषयों पर गहरी समझ और रिसर्च आधारित लेखन के लिए जाने जाते हैं.

Recent Posts

ITR Filing 2026: AY 2025-26 के लिए नए आईटीआर फॉर्म जारी, अब दो मकान से किराया मिलने पर भी भरना होगा ITR-1

ऐसे में आप केवल ITR-1 भर सकते हैं. इस फॉर्म के जरिए अब आप अपने…

Last Updated: April 11, 2026 15:28:32 IST

क्या आप जानते हैं स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत जहाज पहुंचने में कितना समय लगता है? जानें दूरी

Strait of Hormuz to India Distance: विदेश में चल रहे तवान के चलते काफी अन्य…

Last Updated: April 11, 2026 15:23:31 IST

Chhagan Bhujbal’s Helicopter: पुणे में कार पार्किंग में उतर गया मंत्री जी का हेलिकॉप्टर, महाराष्ट्र में हड़कंप

Chhagan Bhujbal's Helicopter: महाराष्ट्र सरकार में कद्दावर मंत्री छगन भुजबल अब बड़े विवाद में घिर…

Last Updated: April 11, 2026 15:24:19 IST

डेडबॉडी से रचाई शादी, शादी से एक रात पहले दुल्हन ने की आत्महत्या, दूल्हे ने फिर भी निभाया रिश्ता

Uttar Pradesh News: लोग अपने प्यार के लिए क्या नहीं करते. उत्तर प्रदेश के महाराजगंज…

Last Updated: April 11, 2026 15:08:23 IST

प्यार में सनक की हद पार! शादी से लड़की ने किया इनकार तो प्रेमी ने लगाया HIV इंजेक्शन, फिर युवती ने…

Crime News: हैदराबाद में एक 22 वर्षीय युवती ने जब शादी के लिए किया मना…

Last Updated: April 11, 2026 15:07:53 IST

शोर-शराबा नहीं, साइलेंट रणनीती: बंगाल में BJP की सोशल इंजिनियरिंग की बिसात, ममता का घेराव

पश्चिम बंगाल चुनाव को जीतने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी एड़ी से चोटी तक…

Last Updated: April 11, 2026 14:58:26 IST