Live
Search
Home > टेक – ऑटो > Bajaj Dominar 400 vs Royal Enfield Himalayan में से कौन सी बाइक रहेगी ज्यादा किफायती, जानें दोनों की टॉप स्पीड में अंतर

Bajaj Dominar 400 vs Royal Enfield Himalayan में से कौन सी बाइक रहेगी ज्यादा किफायती, जानें दोनों की टॉप स्पीड में अंतर

किसी भी बाइक को खरीदने से पहले आपको उसकी पर्फॉमेंस, इंजन और माइलेज आदि की जानकारी ले लेनी चाहिए. चलिए जानते हैं दोनों बाइकों की कीमत, फीचर्स और माइलेज आदि में क्या अंतर है.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 16, 2026 12:22:10 IST

Mobile Ads 1x1

Bajaj Dominar 400 Specifications: आजकल युवाओं में स्पोर्ट्स बाइक का खासा क्रेज देखा जा रहा है. पिछले कुछ समय से स्पोर्ट्स और एडवेंचर बाइकों की बिक्री में भी इजाफा देखा गया है. स्पोर्ट्स बाइक का शौक रखने वाले ज्यादातर लोग Bajaj Dominar 400 को पसंद करते हैं. इस बाइक का सीधा मुकाबला Royal Enfield Himalayan से किया जाता है. अगर आप 400 सीसी इंजन के साथ कोई बाइक लेना चाहते हैं तो दोनों ही बाइकें आपके लिए किफायती और बेस्ट रहने वाली हैं.

किसी भी बाइक को खरीदने से पहले आपको उसकी पर्फॉमेंस, इंजन और माइलेज आदि की जानकारी ले लेनी चाहिए. चलिए जानते हैं दोनों बाइकों की कीमत, फीचर्स और माइलेज आदि में क्या अंतर है.

कैसी पर्फॉमेंस देती है Dominar 400 

स्पोर्ट्स बाइक होने और हेवी इंजन के साथ आने से दोनों ही बाइकों का पर्फॉमेंस काफी दमदार है. बात करें अगर Dominar 400 की तो यह बाइक 373.3cc लिक्विड कूल इंजन के साथ आती है, जो 40 PS की पावर देने के साथ-साथ 35 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. यह बाइक आपको 6 गियरबॉक्स के साथ मिलती है, जिसकी टॉप स्पीड 155 किलोमीटर प्रति लीटर मानी जाती है. यह बाइक ड्यूल ABS चैनल के साथ आती है. 

पर्फॉमेंस में कैसी है Royal Enfield Himalayan 

रॉयल एनफील्ड की हिमाल्यन बाइक की बात करें तो यह 452cc के लिक्विड कूल इंजन के साथ आती है, जो आपको 40.02 PS की पावर देने के साथ ही Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. बात करें अगर इस बाइक की टॉप स्पीड की तो यह आपको 135 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड देती है. यह बाइक 6.91 सेकेंड में 0 से 100 kmph की दूरी तय करती है. 

माइलेज में कैसै हैं दोनों बाइकें 

अगर माइलेज की बात करें तो बजाज डोमिनार 400 27 से लेकर 30 के बीच की माइलेज मिल सकती है. वहीं, रॉयल एनफील्ड हिमाल्यन में आपको 25 से लेकर 35 तक की माइलेज देखने को मिल सकती है. लुक्स में भी दोनों ही बाइकें एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती है.  

MORE NEWS

Home > टेक – ऑटो > Bajaj Dominar 400 vs Royal Enfield Himalayan में से कौन सी बाइक रहेगी ज्यादा किफायती, जानें दोनों की टॉप स्पीड में अंतर

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: February 16, 2026 12:22:10 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS