<

साल के ये 3 दिन हैं कार खरीदने के लिए परफेक्ट! डीलरशिप से मिलती है भारी छूट, जानें कब क्रैक करें डील

फेस्टिव सीजन के अलावा आखिर डीलरशिप कौन से महीने या तारीख को भारी छूट देती है. आज हम आपको कुछ ऐसे महीने और तारीख बताएंगे, जिससे आप कार खरीदते समय डीलरशिप से हजारों-रुपये का डिस्काउंट ले सकते हैं.

Best Time to Buy Car: अधिकांश लोग कार खरीदने का शौक तो रखते हैं, लेकिन कई बार सही डील या डिस्काउंट नहीं मिलने से अपने कदम पीछे कर लेते हैं. कार को जल्दीबाजी में खरीदने के बजाय आपको सही मौके का इंतजार करना चाहिए. ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में ऐसे कई मौके आते हैं, जब डीलरशिप आपको बंपर डिस्काउंट देती हैं. अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि आखिर किस समय पर कार खरीदने से पैसे बचाए जा सकते हैं?

फेस्टिव सीजन के अलावा आखिर डीलरशिप कौन से महीने या तारीख को भारी छूट देती है. आज हम आपको कुछ ऐसे महीने और तारीख बताएंगे, जिससे आप कार खरीदते समय डीलरशिप से हजारों-रुपये का डिस्काउंट ले सकते हैं. 

31 मार्च को मिलता है भारी डिस्काउंट

अगर आप कोई नई कार लेने जा रहे हैं तो 31 मार्च तक का इंतजार करना आपके लिए कई तरीकों से फायदेमंद हो सकता है. दरअसल, 31 मार्च को फाइनेंशियल ईयर समाप्त होता है, जिससे डीलरशिप को अपनी पुरानी इंवेंटरी को खाली करके नया स्टॉक लाना होता है. इससे डीलरशिप आपको अच्छे डिस्काउंट्स ऑफर करती है. इसके साथ ही दूसरा बड़ा कारण है कि 31 मार्च तक डीलरशिप और सभी सेल्समैन को अपने सालाना टार्गेट्स पूरे करने होते हैं, जिससे वे आपको कार खरीदते समय किफायती डील देते हैं. 

30 सितंबर को खरीदें कार

30 सितंबर को कार खरीदना भी काफी किफायती और एक अच्छा सौदा हो सकता है. दरअसल, 30 सितंबर को डीलरशिप का Half Yearly Closure रहता है यानि उनके फाइनेंशियल ईयर का आधा साल जा चुका होता है, जिससे उन्हें सेल्स को बढ़ाने के लिए नए-नए डिस्काउंट देने पड़ते हैं. इस समय पर गाड़ी लेकर आप बेस्ट डील को क्रैक कर सकते हैं. इस समय पर डीलरशिप आपको जीरो डाउनपेमेंट स्कीम्स, फ्री इंश्योरेंस देने के साथ ही साथ एक्सटेंडेड वॉरेंटीज भी ऑफर करती हैं. इसके अलावा स्क्रैपेज डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस आदी जैसी कई किफायती डील भी देते हैं. 

31 दिसंबर को खरीद सकते हैं कार

अगर आप 31 दिसंबर को कार लेते हैं तो ऐसे में आपको डीलरशिप की ओर से भारी डिस्काउंट देखने को मिल सकता है. दरअसल, 31 दिसंबर को डीलरशिप अपनी इंवेंटरी क्लियर करती है, जिससे वे आपको कार लेने पर भारी छूट देते हैं. डीलर अपना वार्षिक टारगेट पूरा करने के लिए आपको नई कार लेने पर हजारों रुपये का भारी डिस्काउंट देते हैं. इसलिए कार लेने के लिए यह बेस्ट टाइम हो सकता है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Ayodhya Fire Video: महायज्ञ में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला पंडाल, दिग्गज नेता भी थे मौजूद!

उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राजघाट में चल रहे 'श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ' के दौरान…

Last Updated: March 28, 2026 18:41:54 IST

धर्म की आड़ में अपराध! इन फिल्मों-सीरीज ने ढोंगी बाबाओं की खोली पोल, चौथा नाम कर देगा हैरान

Movies-Series on Farzi Baba: हिंदी सिनेमा में ऐसी कई फिल्में और सीरीज बनी हैं, जिन्होंने…

Last Updated: March 28, 2026 18:33:52 IST

Ramp Walk Drama: दांत गिरा, पर हिम्मत नहीं, बीच स्टेज पर हुआ कुछ ऐसा, फिर मॉडल ने दिखाया असली कॉन्फिडेंस

Model Dentures Fall Off: वायरल वीडियो में 'मिस थाईलैंड' प्रतियोगिता के दौरान, कंटेस्टेंट कमोलवान चनाकागो…

Last Updated: March 28, 2026 18:13:17 IST

Noida Jewar Airport: मुआवजा मिलते ही किसान हुआ मालामाल, खरीदा हेलिकॉप्टर और चला थाईलैंड!

नोएडा एयरपोर्ट के लिए जमीन दी और रातों-रात बदल गई किस्मत! एक किसान को मिला…

Last Updated: March 28, 2026 18:07:08 IST

शुभमन गिल ने खरीदा इस बॉलीवुड स्टार का लग्जरी घर, रकुल प्रीत सिंह से भी जुड़ा नाम; कीमत कर देगी हैरान

Shubman Gill: भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के जुहू स्थित अपना नया घर खरीदा…

Last Updated: March 28, 2026 17:57:06 IST

Gautam Gambhir: गौतम गंभीर की बड़ी कानूनी जीत, पक्ष में दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर और भारतीय टीम के मौजूदा मुख्य कोच गौतम गंभीर…

Last Updated: March 28, 2026 17:51:44 IST