<

शुभमन गिल ने खरीदा इस बॉलीवुड स्टार का लग्जरी घर, रकुल प्रीत सिंह से भी जुड़ा नाम; कीमत कर देगी हैरान

Shubman Gill: भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के जुहू स्थित अपना नया घर खरीदा है. यह अपार्टमेंट उन्होंने एक जाने-माने बॉलीवुड स्टार से खरीदा है. जानिए कौन हैं वो.

Shubhman Gill Property: क्रिकेटर शुभमन गिल ने सपनों की नगरी मुंबई में अपना आशियाना बना लिया है. उन्होंने बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर से जुहू स्थित इलाके में खरीदा है. इस एक्टर का कनेक्शन का अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह से भी है. आखिर कौन है वो एक्टर चलिए जानते हैं. 

शुभमन गिल ने किससे खरीदा घर?

शुभमन गिल ने बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता जैकी भगनानी से घर खरीदा है. जैपकी डॉट कॉम शुभमन गिल ने पूजा लीजर एंड लाइफस्टाइल नामक फर्म से अपार्टमेंट खरीदा था, जिसके नामित साझेदारों में बॉलीवुड अभिनेता-निर्माता जैकी भगनानी, वाशु भगनानी और पूजा भगनानी शामिल हैं. 

कौन हैं जैकी भगनानी?

जैकी भगनानी बॉलीवुड अभिनेता हैं, जिन्होंने 2009 में आई साइंस-फिक्शन रोमांटिक फिल्म ‘कल किसने देखा’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. हालांकि, उन्हें असली पहचान 2011 में आई औसत रूप से सफल फिल्म ‘फालतू’ से मिली, जिससे मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया था. अब अभिनेता एक निर्माता भी हैं, जो पूजा एंटरटेनमेंट चलाने और म्यूजिक लेबल जस्ट म्यूजिक के नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं. 

क्या है रकुल प्रीत से कनेक्शन?

आपको बता दें कि जैकी भगनानी की पत्नी रकुल प्रीत सिंह हैं. दोनों ने 21 फरवरी 2024 को गोवा में एक निजी समारोह में शादी की थी. 

क्या है फ्लैट की खासियत?

शुभमन गिल का यह अपार्टमेंट जुहू तारा रोड पर स्थित पूजा लुमिनेयर नामक आवासीय भवन की 12वीं मंजिल पर है. दस्तावेजों से पता चलता है कि गिल ने पूरी 12वीं मंजिल को अपना बना लिया है, जिसका एरिया 3,369 वर्ग फुट है. इस फ्लैट की कीमत 20.7 करोड़ रुपये है. महाराष्ट्र आरईआरए पोर्टल के अनुसार, इमारत का निर्माण कार्य जारी है और इसके अगस्त 2029 तक पूरा होने का अनुमान है.

इन क्रिकेटरों ने भी किया निवेश

पिछले कुछ महीनों में, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा और जहीर खान के परिवार के सदस्यों ने मिलकर मुंबई की रियल एस्टेट में 65 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Dhanashree Verma viral Pic: मिस्ट्री मैन की बाहों में दिखीं धनश्री? चहल को भूल किया Move On; वायरल तस्वीर पर उठ रहे सवाल

Dhanashree Verma Viral photo controversy: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को लोग धनश्री वर्मा की…

Last Updated: October 23, 2026 13:07:37 IST

440 Crore Fantasy Bra: क्या आपने देखी ये 440 करोड़ वाली ब्रा? जिसमे जड़े हैं 4410 हीरे; घर, गाड़ी और बंगला सब रखना पड़ेगा गिरवी

440 Crore Fantasy Bra: विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा अपनी करोड़ों की कीमत, हजारों हीरों…

Last Updated: October 23, 2026 12:14:38 IST

‘दंगा, इफ्तार और बिरयानी…’, अखिलेश यादव के खिलाफ किसने लगवाई 15 जिलों में पोस्टर? नारे देख खुद सपा के नेता भी हैरान

Akhilesh Yadav Samajwadi Party Poster:पोस्टरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई 2013 की…

Last Updated: October 23, 2026 12:08:09 IST

IND VS NZ T20: दूसरे मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका, ईशान किशन बाहर; अब ये खिलाड़ी लेगा उनकी जगह

India vs New Zealand T20: बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा कि ईशान किशन न्यूज़ीलैंड के…

Last Updated: October 23, 2026 11:25:48 IST

Silver Rate Today: चांदी के दाम धड़ाम! 1 किलो का रेट देखकर चौंक जाएंगे, जानें ताजा कीमत

Silver Rate Today 23 Oct 2026: चांदी की कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज…

Last Updated: October 23, 2026 13:14:13 IST

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हाहाकार! 24 अक्टूबर को बारिश दिलाएगी राहत?

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से लोग परेशान हैं. 24 अक्टूबर को बारिश और…

Last Updated: October 23, 2026 11:50:07 IST