अगर आप कार लेने की सोच रहे हैं और एक बेस्ट टाइम का इंतजार कर रहे हैं तो हम इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि आपको कार किस महीने और किस समय पर लेनी चाहिए.
Best time to buy car: कार खरीदना आज के समय में स्टेटस सिंबल नहीं रह गया है, बल्कि कार खरीदना लोगों की जरूरत बनती जा रही है. वैसे तो कार को कभी भी खरीदा जा सकता है, लेकिन कुछ लोग महूरत और दिन देखकर भी कार लेते हैं. लेकिन, आपको यह देखना चाहिए कि आप कार को ज्यादा किफायती कीमत और ऑफर्स पर कब ले सकते हैं. अगर सही समय देखकर कार ली जाए तो न केवल अच्छी डील मिलती है, बल्कि आपके अच्छे खासे अमाउंट की बचत भी हो सकती है. आमतौर पर दिसंबर को कार लेने का सबसे अच्छा महीना माना जाता है.
अगर आप कार लेने की सोच रहे हैं और एक बेस्ट टाइम का इंतजार कर रहे हैं तो हम इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि आपको कार किस महीने और किस समय पर लेनी चाहिए.
साल के अंत यानि दिसंबर के महीने में कार लेने को सबसे ज्यादा किफायती और वैल्यू फॉर मनी माना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय डीलरशिप को पुराने साल का सारा स्टॉक निकालर नए साल में मैन्यूफैक्चर हुई कारों के स्टॉक को अपने शोरूम में लाना होता है. स्टॉक को खाली करने के चलते डीलरशिप नए-नए ऑर्फस और डिस्काउंट (Year-end Discount) निकालती है, जिससे आपको हजारों रुपये का फायदा मिल सकता है.
आप चाहें तो त्योहार जैसे नवरात्रि, दिवाली और नए साल आदि जैसे त्योहारों पर कार ले सकते हैं. इन दिनों पर भी डीलरशिप द्वारा नए-नए और आकर्षक ऑफर निकाले जाते हैं, जिससे कार का प्राइज काफी किफायती और कम हो जाता है. इस समय डीलरशिप द्वारा फेस्टिव ऑफर दिए जाते हैं, जिसमें कैश डिस्काउंटस के साथ-साथ स्क्रैपेज डिस्काउंट आदि देखने के लिए मिलते हैं.
अगर आप कार लेना चाहते हैं तो सबसे किफायती डील तब हो सकती है, जब कार निर्माता कंपनी द्वारा कार का नया मॉडल लॉन्च कर दिया जाए. नया मॉडल लॉन्च हो जाने के बाद पुराने मॉडल की कीमत कंपनी द्वारा घटा दी जाती है. इस समय आपको सस्ती दरों पर कार देखने के लिए मिल सकती है.
अगर आप किसी फेस्टिव सीजन और दिसंबर का इंतजार नहीं करना चाहते हैं तो ऐसे में किसी भी महीने के आखिर में कार ले सकते हैं. दरअसल, महीने के आखिर में सेल्स टारगेट पूरे करने के चलते डीलर बंपर और अच्छी छूट देते हैं.
IMD heavy rain alert: सावधान! 9 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, तो कहीं लू का टॉर्चर.…
Noida Labour Protest: नोएडा के फेज 2 इंडस्ट्रियल एरिया में कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने की…
MSU Female Student Cried Video: वडोदरा की MS यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ़ आर्ट्स की एक…
Women’s T20 World Cup 2026: ICC ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए प्राइज…
नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन: नोएडा में चल रहे श्रमिकों के प्रर्दशन को लेकर सीएम…
Vastu Tips: हिंदू धर्म में कुछ ऐसे पेड़ होते हैं, जिन्हें काटने से काफी नुकसान…