Vastu Tips: हिंदू धर्म में कुछ ऐसे पेड़ होते हैं, जिन्हें काटने से काफी नुकसान होता है और वो नुकसान ऐसा होता है कि इंसान को सालों लग जाते हैं अपना सब वापस से ठीक करने में. किसी के घर में पैसों की किल्लत आ जाती है तो किसी के यहां कोई बड़ी बीमारी. आइए जानते हैं कि वो कौन से पेड़ है-
Vastu Tips: हिंदू परंपरा और वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों को केवल हरियाली का प्रतीक नहीं, बल्कि पॉजिटिव एनर्जी और समृद्धि का स्रोत माना गया है. तुलसी, शमी और मनी प्लांट जैसे पौधे घर में सुख-शांति और धन के प्रवाह को बढ़ाने वाले माने जाते हैं. हालांकि कई बार परिस्थितियों के कारण पेड़ों को काटना जरूरी हो जाता है, लेकिन वास्तु के अनुसार ये एक साधारण कार्य नहीं है. यदि इसे सही नियमों के अनुसार न किया जाए, तो इसका गलत प्रभाव घर और परिवार पर पड़ सकता है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार हर पेड़ का अपना एक विशेष आभामंडल होता है, जो आसपास के वातावरण को प्रभावित करता है. जब बिना नियमों का पालन किए पेड़ों को काटा जाता है, तो उस स्थान पर गलत एनर्जी का प्रभाव बढ़ सकता है. इसका असर विशेष रूप से घर के मुखिया और परिवार के अन्य सदस्यों के जीवन पर देखने को मिलता है. पीपल, बरगद और गूलर जैसे पेड़ों को विशेष रूप से पवित्र माना गया है, क्योंकि इनमें देवी-देवताओं और पितरों का वास माना जाता है.
वास्तु मान्यताओं के अनुसार पीपल, बरगद और गूलर के पेड़ों को काटने से वास्तु दोष और पितृ दोष उत्पन्न हो सकता है. इससे मानसिक तनाव, आर्थिक नुकसान,पैसों की अताह तंगी, स्वास्थ्य समस्याएं और पारिवारिक विवाद बढ़ने की आशंका रहती है. यहां तक कि संतान से जुड़ी परेशानियां भी उत्पन्न हो सकती हैं. यदि इन पेड़ों की शाखाएं घर की दीवारों या बिजली के तारों तक पहुंच रही हों, तब भी उन्हें काटने से पहले विधि-विधान से पूजा करना जरूरी माना गया है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी भी पवित्र पेड़ को काटने से पहले उसकी विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए. प्रार्थना की जाती है कि उस पेड़ में निवास करने वाली सूक्ष्म शक्तियां वहां से अन्य स्थान पर चली जाएं. पूजा संपन्न होने के बाद ही पेड़ को काटने की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए. ऐसा करने से संभावित नकारात्मक प्रभावों से बचा जा सकता है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. इंडिया न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…
IPL 2026 Playoffs Scenario: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की आखिरी सीट के लिए 3 टीमों…
Panchayat Election 2026: UP में 2026 के पंचायत चुनाव अब लगभग टल चुके माने जा…
Cucumber Kimchi: किमची का नाम सुनते ही जहन में सिर्फ पत्तागोभी और मूली से बनी…
SSC GD Constable भर्ती परीक्षा की डेट में अहम बदलाव किया गया है. अब 28…
Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…