<

लेना चाहते हैं एक किफायती स्पोर्ट्स बाइक? जानें BMW G 310 RR vs TVS Apache RR 310 में से कौन सी बाइक लेना फायदे का सौदा

खास बात यह है कि दोनों ही बाइकें 310 सीसी के दमदार इंजन के साथ आती हैं. इसलिए दोनों की तुलना कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. चलिए जानते हैं BMW G 310 RR vs TVS Apache RR 310 में से ज्यादा अच्छी और किफायती बाइक कौन सी है.

Best Sports Bike in India: पिछले कुछ समय से भारत में स्पोर्ट्स बाइकों का क्रेज काफी बढ़ा है. जब भी स्पोर्ट्स बाइक की बात आती है लोगों की जुबान पर BMW का नाम जरूर रहता है. हाल ही में BMW ने अपनी नई स्पोर्ट्स बाइक G 310 RR को भारत में लॉन्च किया है. इस बाइक को लेकर भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में काफी चर्चा है. इस स्पोर्ट्स बाइक का मुकाबला TVS Apache RR 310 के साथ किया जा रहा है. दरअसल, दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं और एक दूसरे को सीधेतौर पर टक्कर देती हैं.

खास बात यह है कि दोनों ही बाइकें 310 सीसी के दमदार इंजन के साथ आती हैं. इसलिए दोनों की तुलना कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. चलिए जानते हैं BMW G 310 RR vs TVS Apache RR 310 में से ज्यादा अच्छी और किफायती बाइक कौन सी है. 

किस बाइक में ज्यादा अच्छे फीचर्स

देखा जाए तो बीएमडब्ल्यू और टीवीएस दोनों में एक साझेदारी की डील हुई है, जिसके तहत एडवेंचर और स्पोर्ट्स बाइक को बनाने की पार्टनरशिप हुई है. BMW G 310 RR में आपको 174.4 किलोग्राम कर्ब का वेट, 811 mm की सीट हाइट मिलती है, जिसके साथ आपको 11 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है. साथ ही साथ इस बाइक में आपको LED lighting और 5 इंच की TFT डिस्प्ले भी देखने को मिलती है. वहीं, TVS Apache RR 310 में आपको स्मार्टकनेक्ट और ब्लूटूथ की कनेक्टिविटी के साथ 5 इंच की TFT डिस्प्ले मिलती है. 

लॉन्ग ड्राइव के लिए कौन सी बाइक बेस्ट

देखा जाए तो 300 सीसी की बाइकें लोग लॉन्ग ड्राइव के लिए ज्यादा लेते हैं. BMW G 310 RR E आपको 150 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है. इसके साथ ही 34 PS की पावर मिलने के साथ-साथ यह बाइक 27.3 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. Apache RR 310 में आपको 38 PS की पावर के साथ-साथ 29 Nm का टॉर्क मिलता है. अगर आप लॉन्ग ड्राइव के लिए बाइक लेना चाहते हैं तो दोनों ही बाइकें आपके लिए किफायती रहेंगी. 

किस कीमत में मिलती हैं यह बाइकें

TVS Apache RR 310 आपको 2.57 लाख की कीमत से लेकर 2.73 लाख की एक्सशोरूम प्राइज पर देखने के लिए मिलती है. वहीं, अपाची में आपको 2.85 लाख से लेकर 2.99 की एक्सशोरूम प्राइज पर देखने को मिलता है. वहीं, इस बाइक का ऑनरोड प्राइज 3.21 लाख रुपये है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

18 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं चला सकेंगे सोशल मीडिया, केंद्र सरकार करेगी बदलाव

Social Media Ban for Minors: सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले बच्चों की सुरक्षा को ध्यान…

Last Updated: September 29, 2026 15:23:54 IST

नॉर्मल यूज में ही टूट गई सैमसंग फोल्ड की स्क्रीन, 20 साल की वफादारी का मिला यह इनाम? सैमसंग की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर भड़का ग्राहक

सैमसंग इंडिया की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर एक बार फिर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है.…

Last Updated: September 29, 2026 15:16:44 IST

ब्लू या ब्लैक नहीं, सिर्फ Red Light एरिया ही क्यों, आखिर इस नाम के पीछे क्या है इतिहास?

Red Light Area: 'रेड लाइट एरिया' नाम की उत्पत्ति को लेकर कई कहानियां हैं. लाल…

Last Updated: September 29, 2026 13:42:03 IST

क्रिकेट के बाद AI की पिच पर सचिन तेंदुलकर! OpenAI के साथ आए नजर, ChatGPT पर कही ये बात

Sachin Tendulkar OpenAI Partnership: सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के बाद अब टेक दुनिया में एंट्री लेने…

Last Updated: September 29, 2026 13:37:47 IST