अगर आप भी सोसाइटी में रहते हैं और आपके मन में भी यह सवाल है तो इस लेख को जरूर पढ़ें. इस लेख में हम जानेंगे इसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में साथ ही इसे लगवाने के अधिकार और नियमों आदि.
Can we put EV charger in society parking: आज के समय में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते लोग EV वाहनों पर स्विच कर रहे हैं. यही कारण है कि पिछले कुछ समय में EV कारों और बाइकों की न केवल लोकप्रियता बढ़ी है बल्कि, मांग भी तेजी से बढ़ी है. आजकल ईवी कार रखना और मेनटेन करना कोई मुश्किल काम नहीं है. इसे चार्ज करने के लिए जगह -जगह पर चार्जिंग स्टेशन दिए गए हैं. यहां तक की आप अपने घर पर भी अपनी ईवी कार को चार्ज (Tips to Charge EV Cars) कर सकते हैं. लेकिन, अक्सर कुछ लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि सोसाइटी की पार्किंग में EV चार्जर लगवाया जा सकता है या नहीं.
अगर आप भी सोसाइटी में रहते हैं और आपके मन में भी यह सवाल है तो इस लेख को जरूर पढ़ें. इस लेख में हम जानेंगे इसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में साथ ही इसे लगवाने के अधिकार और नियमों आदि.
Ministry of Power के मुताबिक आप अपनी सोसाइटी की पार्किंग में EV चार्जर लगवा सकते हैं. लेकिन, तब जब आपके पास एक बड़ी या अपनी पार्किंग की व्यवस्था हो. सार्वजनिक पार्किंग में ये चार्जर लगवाना कई बार अन्य लोगों के कार्यों में बाधा बन सकता है. लेकिन, आपके पास एक तय पार्किंग है तो ऐसे में आपको चार्जर लगवाने से कोई भी मना नहीं कर सकता है. इसके लिए आप चाहें तो एक अलग मीटर भी लगवा सकते हैं और अपने घर के मीटर से भी अपनी कार और बाइक को आसानी से चार्ज कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने जारी किया नई EV पॉलिसी का ड्राफ्ट, इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलेगी भारी छूट, माफ होगा रोड टैक्स
अगर आप अपनी सोसाइटी में ईवी चार्जर लगवाना चाहते हैं तो ऐसे में सोसाइटी के मैनेजमेंट या फिर रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन को लिखित में एक आवेदन दें. इसके अलावा आपको ईवी चार्जर की Technical Specifications के साथ ही साथ अपने फ्लैट के बिजली मीटर की एक कॉपी भी जमा करनी होगी. इतना ही नहीं, आपको अपने लिए एक अलग मीटर की भी व्यवस्था करनी पड़ेगी. इसके अलावा आपको प्रमाणित चार्जर का उपयोग करना होगा, जिससे मीटर पर ज्यादा भार न पड़े. इस तरह से आप ईवी चार्जर के लिए NOC बनवा सकते हैं.
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…
पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…