Live TV
Search
Home > टेक – ऑटो > क्या सोसाइटी की पार्किंग में EV चार्जर लगवा सकते हैं? क्या हैं नियम और अधिकार, जानें NOC की पूरी प्रक्रिया

क्या सोसाइटी की पार्किंग में EV चार्जर लगवा सकते हैं? क्या हैं नियम और अधिकार, जानें NOC की पूरी प्रक्रिया

अगर आप भी सोसाइटी में रहते हैं और आपके मन में भी यह सवाल है तो इस लेख को जरूर पढ़ें. इस लेख में हम जानेंगे इसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में साथ ही इसे लगवाने के अधिकार और नियमों आदि.

Written By:
Last Updated: April 29, 2026 12:53:19 IST

Mobile Ads 1x1

Can we put EV charger in society parking: आज के समय में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते लोग EV वाहनों पर स्विच कर रहे हैं. यही कारण है कि पिछले कुछ समय में EV कारों और बाइकों की न केवल लोकप्रियता बढ़ी है बल्कि, मांग भी तेजी से बढ़ी है. आजकल ईवी कार रखना और मेनटेन करना कोई मुश्किल काम नहीं है. इसे चार्ज करने के लिए जगह -जगह पर चार्जिंग स्टेशन दिए गए हैं. यहां तक की आप अपने घर पर भी अपनी ईवी कार को चार्ज  (Tips to Charge EV Cars) कर सकते हैं. लेकिन, अक्सर कुछ लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि सोसाइटी की पार्किंग में EV चार्जर लगवाया जा सकता है या नहीं. 

क्या सोसाइटी में लगवा सकते हैं EV चार्जर? 

Ministry of Power के मुताबिक आप अपनी सोसाइटी की पार्किंग में EV चार्जर लगवा सकते हैं. लेकिन, तब जब आपके पास एक बड़ी या अपनी पार्किंग की व्यवस्था हो. सार्वजनिक पार्किंग में ये चार्जर लगवाना कई बार अन्य लोगों के कार्यों में बाधा बन सकता है. लेकिन, आपके पास एक तय पार्किंग है तो ऐसे में आपको चार्जर लगवाने से कोई भी मना नहीं कर सकता है. इसके लिए आप चाहें तो एक अलग मीटर भी लगवा सकते हैं और अपने घर के मीटर से भी अपनी कार और बाइक को आसानी से चार्ज कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने जारी किया नई EV पॉलिसी का ड्राफ्ट, इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलेगी भारी छूट, माफ होगा रोड टैक्स

कैसे मिलेगी NOC? 

अगर आप अपनी सोसाइटी में ईवी चार्जर लगवाना चाहते हैं तो ऐसे में सोसाइटी के मैनेजमेंट या फिर रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन को लिखित में एक आवेदन दें. इसके अलावा आपको ईवी चार्जर की Technical Specifications के साथ ही साथ अपने फ्लैट के बिजली मीटर की एक कॉपी भी जमा करनी होगी. इतना ही नहीं, आपको अपने लिए एक अलग मीटर की भी व्यवस्था करनी पड़ेगी. इसके अलावा आपको प्रमाणित चार्जर का उपयोग करना होगा, जिससे मीटर पर ज्यादा भार न पड़े. इस तरह से आप ईवी चार्जर के लिए NOC बनवा सकते हैं. 

MORE NEWS