<

15 लाख से कम बजट में सनरूफ का मजा देती हैं ये 5 गाड़ियां, फीचर्स में भी नहीं किसी से कम

cars under 15 lakhs with sunroof: कार में सनरूफ होने के कुछ फायदे जैसे एक अच्छा और खुला कैबिन मिल जाता है साथ ही ताजी हवा और रोशनी भी मिलती है. आइए जानते हैं इन कारों के बारे में.

cars under 15 lakhs with sunroof: आजकल सनरूफ का का काफी ट्रेंड है, इसलिए अब कई मिनी कारों में भी सनरूफ दिया जाने लगा है. पहले केवल बड़ी एसयूवी और लग्जरी गाड़ियों में ही सनरूफ की सुविधा दी जाती थी. लेकिन, अब आपको 12 लाख से नीचे के बजट में भी सनरूफ देखने को मिल जाती है. हालांकि, गाड़ी में सनरूफ होने से उसकी कीमत बढ़ जाती है. अगर आपका बजट कम है और सनरूफ का शौक रखते हैं तो इस लेख में हम आपको 15 लाख से कम में सनरूफ के साथ आने वाली कारों के बारे में बताएंगे.  

cars under 15 lakhs with sunroof: कार में सनरूफ होने के कुछ फायदे जैसे एक अच्छा और खुला कैबिन मिल जाता है साथ ही ताजी हवा और रोशनी भी मिलती है. आइए जानते हैं इन कारों के बारे में.

1. हुंडई वेन्यू

अगर आप एक कॉम्पैक्ट एसयूवी लेकर सनरूफ का सपना पूरा करना चाहते हैं तो वेन्यू आपके लिए एक सटीक गाड़ी रहने वाली है. वेन्यू के HX 2 मॉडल में आपको सनरूफ मिल जाती है. यह वैरिएंट आपको 8.98 लाख से 9.07 लाख तक की कीमत पर देखने को मिल जाती है. 

2. किआ सोनेट

सनरूफ वाली गाड़ियों में किआ सोनट भी एक अच्छी गाड़ी मानी जाती है. सोनेट के HTX मॉडल में आपको सनरूफ देखने को मिलती है. इस कार की कीमत 10.55 लाख से शुरू होकर 11.14 लाख तक जाती है. यह गाड़ी आपको मैन्युअल नहीं, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक सनरूफ देखने को मिलती है. 

3. हुंडई i20

वैसे तो हुंडई की ज्यादातर गाड़ियों में सनरूफ मिलती है. लेकिन, अगर आपका बजट 15 लाख से कम है तो आप i20 आस्टा ले सकते हैं. इस मॉडल में आपको इलेक्ट्रिक सनरूफ देखने को मिलती है, जिसकी कीमत 9.38 लाख से शुरू होकर 9.99 लाख तक जाती है. 

4. टाटा अल्ट्रॉज

अगर आप कम कीमत में सनरूफ और एक मजबूत बिल्ड क्वालिटी वाली कार लेना चाहते हैं तो टाटा की अल्ट्रॉज आपके लिए काफी बजट फ्रेंडली हो सकती है. इस कार के XZ मॉडल में आपको बड़े साइज की सनरूफ देखने को मिलती है. इस वैरिएंट की कीमत लगभग 9.65 लाख है. 

5. हुंडई क्रेटा

क्रेटा एक बड़े साइज की कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जिसमें आपको पैनारॉमिक सनरूफ मिलती है. अगर आपका बजट 15 लाख तक है तो आप निश्चितौर पर क्रेटा को घर ला सकते है. क्रेटा के SX, SX(O) और एन-लाइन वैरिएंट में आपको सनरूफ देखने को मिलती है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST