Border 2 Vs Pathaan: फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर जमकर तहलका मचा दिया है. रिपब्लिक डे फेस्टिव वीकेंड के ट्रेंड की शुरूआत शाहरुख खान की फिल्म पठान से हुई थी, इसलिए सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की तुलना इससे की जा रही है. अब सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ दे रही गै शाहरुख खान की फिल्म पठान को टक्कर.
Border 2 Vs Pathaan
Sunny Deal ‘Border 2’ Vs Shahrukh Khan ‘Pathaan’: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर जमकर तहलका मचा दिया है. यह फिल्म रिपब्लिक डे से ठीक पहले आने वाले उस फेस्टिव वीकेंड यानी 23 गणतंत्र दिवस के मौकर पर रिलीज हुई है, जो अब बॉक्स ऑफिस के लिहाज से बहुत बड़ा माना जाने लगा है। रिपब्लिक डे फेस्टिव वीकेंड के ट्रेंड की शुरूआत शाहरुख खान की फिल्म पठान से हुई थी, जिसने साल 2023 में इसी समय रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। तभी से जब भी कोई फिल्म रिपब्लिक डे के फेस्टिव वीकेंड पर रिलीज़ होती है, उसकी तुलना शाहरुख खान की फिल्म पठान की जाती है.
शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathaan) साल 2023 में 25 जनवरी बुधवार के दिन रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म से शाहरुख खान ने 4 साल बाद इंडस्ट्री में फिर से वापसी की थी, जिसकी वजह से फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह काफी बड़ा हुआ था. यही वजह है कि फिल्म ने अपने पहले दिन ₹55 करोड़ नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था. शुरुआत में लग रहा था सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इस रेस में पीछे रह जाएगी, 23 जनवरी 2026 को शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म के सुबह के कई शो कई जगहों पर रद्द कर दिए गए थे, जिसकी वजह से फिल्म को काफी नुकसान झेलना पड़ा है. इसलिए सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन सिर्फ ₹30 करोड़ तक ही कमाी की थी, लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया और पूरे बॉक्स ऑफिस की तस्वीर बदल दी. फिल्म को अब दर्शको का जबरदस्त प्यार मिल रहा है जैसे-जैसे लोगों यह फिल्म देखने थिएटर्स, में पहुंचे, वैसे-वैसे सोशल मीडिया पर फिल्म के चर्चे बढ़ते जा रहे है.
सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शनिवार की कमाई में अच्छा उछाल आया और रविवार को तो फिल्म ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ है। तीसरे दिन यानी 25 जनवरी रविवार को ‘बॉर्डर 2’ ने ₹54.50 करोड़ की कमाई की, जो शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathaan) के तीसरे दिन के कलेक्शन से बहुत ही थोड़ा कम थी। शाहरुख खान की फिल्म पठान ने रिपब्लिक डे पर ₹70 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था. इसका रिकॉर्ड फिल्म ‘फाइटर’ (Fighter) और स्काई फोर्स (Sky Force) जैसी बड़ी फिल्में भी नहीं तोड़ पाई थी. लेकिन सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने इन दोनों फिल्मों को पछाड़ दिया है और अब सबकी नजर इस पर टिकी है कि क्या ‘बॉर्डर 2’ फिल्म पठान का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं. इस तरह से फिल्म का थिएटर पर जलवा देखने को मिल रहा है, ऐसा देखकर लग रहा है कि यह मुमकिन है.
बता दें कि बॉर्डर 2 को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा और अन्या सिंह जैसे बड़े और बेहतरीन कलकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। रिलीज के सिर्फ तीन दिनों में ही फिल्म बॉर्डर 2 ने भारत में ₹121 करोड़ और दुनियाभर में ₹167 करोड़ की कमाई कर ली है. बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान का वर्ल्डवाइड (Worldwide) कलेक्शन करीब 1,050 करोड़ रुपये (1050.30 करोड़ से 1055 करोड़ के बीच) था.
Dhanashree Verma Viral photo controversy: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को लोग धनश्री वर्मा की…
440 Crore Fantasy Bra: विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा अपनी करोड़ों की कीमत, हजारों हीरों…
Akhilesh Yadav Samajwadi Party Poster:पोस्टरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई 2013 की…
India vs New Zealand T20: बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा कि ईशान किशन न्यूज़ीलैंड के…
Silver Rate Today 23 Oct 2026: चांदी की कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज…
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से लोग परेशान हैं. 24 अक्टूबर को बारिश और…