<

आसमान में शिकारी नजर, नीचे दुश्मन बेखबर; ड्रोन को भी मात देता है ‘अर्जुन’, जानिए क्या है इसकी खासियत

Arjun: हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे योद्धा के बारे में, जो आसमान में ही दुश्मनों को मार गिराता है. जानिए क्या है इसकी खासियत.

Arjun Spy Eagle: ‘अर्जुन’ नाम का एक बाज है, जिसे भारतीय सेना पाकिस्तानी जासूसी ड्रोन और क्वाडकॉप्टरों का पता लगाने के लिए प्रयोग करती है. अर्जुन को पहली बार 2022 में उत्तराखंड के औली में एक सैन्य अभ्यास के दौरान दुनिया के सामने पेश किया गया था. आखिर किस तरह करता है ये भारत की सुरक्षा. 

क्या है अर्जुन की खासियत?

अर्जुन हवा में उड़ रहे छोटे ड्रोनों का पता लगा सकता है और अपने पंजों से उनके प्रोपेलर पर हमला करके उन्हें मार गिरा सकता है. अर्जुन के शरीर पर लगा एक छोटा कैमरा सैनिकों को सीमा की वास्तविक समय की फुटेज उपलब्ध कराने में मदद करता है.

यह खबर भी पढ़ें: https://indianews.in/indianews/republic-day-2026-how-was-january-26-1950-celebrated-and-where-it-held-dr-rajendra-prasad-know-all-about-it-856260/

कैसे करता है काम?

अर्जुन दूर से ड्रोन का पता लगाने के लिए ट्रेंड कुत्तों के साथ काम करता है. जब कुत्ते भौंकते हैं, तो सैनिक अर्जुन को ड्रोन की ओर भेजते हैं. अर्जुन ड्रोन की गति और दिशा का सटीक पता लगाने और अपने पंजों से उन्हें फंसाकर निष्क्रिय करने में माहिर है. इस बाज की तेज नजर सेना के लिए रडार से बच निकलने वाले छोटे ड्रोनों का पता लगाने में बहुत मददगार साबित होती है.

यह खबर भी पढ़ें: https://indianews.in/uncategorized/anand-mahindra-shares-emotional-memory-of-her-mother-related-to-car-856521/

कब किया गया था इसका पहली बार प्रयोग?

अर्जुन को पहली बार 2022 में उत्तराखंड के औली में एक सैन्य अभ्यास के दौरान दुनिया के सामने पेश किया गया था. भारत के रिमाउंट वेटरनरी कोर, जो सेना के सभी जानवरों के पालन-पोषण और प्रशिक्षण के लिए जिम्मेदार है. उन्होंने ही पहली बार 2022 में ड्रोन को नष्ट करने के लिए चीलों का उपयोग करने का प्रयास किया था. साथ ही आपको बता दें कि इसका पहला प्रयोग मेरठ में हुआ था. 

सेना की बढ़ी ताकत

इस अर्जुन ने भारतीय सेना की ताकत को दोगुना करने का काम किया है. आजकल आसमान से दुश्मन ज्यादा टारगेट करता है. इस वजह से ये बाज सिर्फ एक पक्षी नहीं है, बल्कि एक मिसाइल की तरह काम कर रहा है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Microsoft Outage Alternatives: Microsoft Outlook, Teams और Office 365 की जगह इस्तेमाल करें ये 7 Alternative Tools, जानें पूरी लिस्ट

Microsoft Outage के बीच Outlook, Teams और Office 365 के इन विकल्पों का इस्तेमाल कर…

Last Updated: November 13, 2026 13:36:59 IST

Anirudh-Kavya Maran Wedding Reception: PM मोदी से CM विजय तक, इन VVIP मेहमानों को मिला न्योता

Anirudh-Kavya Maran Wedding Reception Guest List: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी के बाद…

Last Updated: November 13, 2026 13:05:56 IST

Microsoft Global Outage: दुनिया भर में ठप हुईं Microsoft की सेवाएं, Outlook और Teams समेत कई ऐप प्रभावित

Microsoft Global Outage के कारण दुनियाभर में Outlook, Teams, OneDrive और Microsoft 365 सेवाएं प्रभावित…

Last Updated: November 13, 2026 12:32:52 IST

Watch Video: भारत की आबादी 148 करोड़ के पार! AIIMS के पास लगा डिजिटल काउंटर देख लोग हैरान; हर सेकंड बदल रहा आंकड़ा

India Population Viral Video: दिल्ली AIIMS के पास लगा डिजिटल पॉपुलेशन काउंटर वायरल हो रहा…

Last Updated: November 13, 2026 12:32:01 IST

Chhath Puja School Holiday 2026: छठ पर बिहार, दिल्ली, झारखंड और यूपी में कब बंद रहेंगे स्कूल?

Chhath Puja School Holiday 2026: छठ पूजा 2026 पर बिहार, दिल्ली, झारखंड और उत्तर प्रदेश…

Last Updated: November 13, 2026 12:20:58 IST