<

Virat Kohli: सिर्फ 7 रन चाहिए थे… नर्वस 90s का शिकार हुए विराट कोहली, 85वें शतक से चूके

Virat Kohli Misses 85th Century: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 93 रन की पारी खेली. वह नर्वस 90s का शिकार हो गए और अपने 85वें शतक से चूक गए.

Virat Kohli Misses 85th Century: भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में विराट कोहली के बल्ले से शानदार शतक देखने को मिल सकता था लेकिन विराट कोहली 93 रन बनाकर आउट हो गए. विराट ने इससे पहले इस मैच में अपने इंटरनेशनल करियर में 28000 रन बनाने का भी रिकॉर्ड बनाया. विराट कोहली का इंटरनेशनल करियर में ये 85वां शतक होता लेकिन अब उन्होंने अगली पारी का इंतजार करना होगा.
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 300 रन बनाए और भारत को 301 रन का लक्ष्य दिया. भारत के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल बल्लेबाजी करने के लिए उतरे. रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन जल्दी आउट हो गए. उसके बाद विराट कोहली बल्लेबाजी करने के लिए आए और 44 गेंदों में ही फिफ्टी ठोक दी. वह शुरुआत से ही लय में दिखाई दिए और शुभमन गिल के साथ मिलकर स्कोर को 100 के पार पहुंचाया.

नजर झुकाकर मैदान से बाहर लौटे विराट

विराट कोहली इस मैच में 91 गेंदों में 93 रन बनाकर आउट हुए. 40वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने जेमीसन की गेंद पर माइकल ब्रेसवेल को कैच थमा दिया और आउट हो गए. हालांकि, कोहली अपना काम कर गए थे. लेकिन विराट आउट होने के बाद खुश नहीं नजर आए. वह नजर झुकाकर मैदान से बाहर चले गए.

विराट ने बनाए सबसे तेज 28000 रन

भले विराट कोहली इस मैच में शतक  से चूक गए लेकिन उन्होंने सबसे तेज 28,000 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया. विराट कोहली ने 624वें पारी के दौरान इतने रन पूरे किए. वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में भी दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने दूसरे नंबर पर रहे संगाकारा को भी पीछे छोड़ दिया है. बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर का नाम है. जिनके नाम 34257 रन हैं. विराट का यह रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट के लिए भी गर्व का क्षण है. विराट का यह रिकॉर्ड आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चारों शाखाओं में नवरात्रि का रंगारंग उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…

Last Updated: October 24, 2026 11:52:27 IST

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST