<

Galaxy S26 Ultra की कीमत कितनी होगी? स्नैपड्रैगन पावर के साथ कई धमाकेदार फीचर्स

Samsung Galaxy S26 Ultra: सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा की कीमत में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा की कीमत ₹135,000 और ₹140,000 के बीच हो सकती है. हालांकि कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

Samsung Galaxy S26 Ultra: सैमसंग अगले साल की शुरुआत में अपनी S सीरीज के तहत नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. हर साल की तरह इस साल भी गैलेक्सी S26, गैलेक्सी S26 प्लस और गैलेक्सी S26 अल्ट्रा लॉन्च होने की उम्मीद है. इस बार कहा जा रहा है कि कंपनी अपने सबसे प्रीमियम डिवाइस गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है. खासकर इसके कैमरा परफॉर्मेंस और AI फीचर्स को बेहतर बनाया जाएगा.

हालांकि कंपनी ने अभी तक फोन के बारे में कोई डिटेल्स नहीं बताई है. लेकिन हाल की रिपोर्ट्स में इसके फीचर्स के बारे में काफी जानकारी सामने आई है. जिसमें इसकी लॉन्च टाइमलाइन, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत शामिल है. आइए आज इस पर विस्तार से नजर डालते है…

Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च टाइमलाइन

रिपोर्ट्स बताती है कि सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा सीरीज अगले साल फरवरी या मार्च की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 25 फरवरी को सैन फ्रांसिस्को में अपना गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट कर सकती है. जो रेगुलर लॉन्च टाइमलाइन से काफी अलग है. ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी ने गैलेक्सी S25 सीरीज को जनवरी में लॉन्च किया था, लेकिन इस बार कंपनी नई सीरीज को कुछ देरी से लॉन्च कर सकती है.

Samsung Galaxy S26 Ultra के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में इस बार कई अपग्रेड देखने को मिल सकते है. रिपोर्ट्स के मुताबिक डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाला बड़ा 6.9-इंच AMOLED डिस्प्ले हो सकता है. डिवाइस में क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेनरेशन 5 चिपसेट हो सकता है. फोन के बेस वेरिएंट में 16GB LPDDR5X रैम के साथ 256GB स्टोरेज भी हो सकती है.

फोन में बड़ी 5000mAh बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी हो सकता है. फोन के कैमरे के मामले में भी काफी शानदार होने की उम्मीद है, जिसमें 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड और 50MP का 5x टेलीफोटो कैमरा, साथ ही 10MP का टेलीफोटो लेंस होगा.

Samsung Galaxy S26 Ultra की अनुमानित कीमत

हाल के दिनों में हार्डवेयर की कीमतें काफी बढ़ गई हैं, यही वजह है कि इस बार सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा की कीमत में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा की कीमत ₹135,000 और ₹140,000 के बीच हो सकती है. हालांकि कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Recent Posts

Who is Dhanraj Nathwani: अंबानी परिवार के बेहद करीबी, कौन हैं धनराज नथवानी? जिन्हें सपा ने टिकट देकर चौंकाया

Who is Dhanraj Nathwani:धनराज नथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में ग्रुप प्रेसिडेंट हैं. कंपनी से जुड़े…

Last Updated: September 30, 2026 11:38:53 IST

Apple Pay India Launch: 10 साल का इंतजार खत्म! भारत में आया एप्पल पे, ऐसे होगा फटाफट पेमेंट

Apple Pay India Launch: कंपनी का कहना है कि Apple Pay उन भारतीय यूज़र्स के…

Last Updated: September 30, 2026 11:30:11 IST

Amroha Dowry Case: बात करने पहुंचे थे बहन की ससुराल, फिर मायके वालों को दरवाजा बंद कर दी कुटाई; फिर ट्रैक पर मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज विवाद को लेकर मायके वालों पर कथित हमला हुआ.…

Last Updated: September 30, 2026 11:23:46 IST

Bigg Boss 20: मेरे लिए आशीर्वाद…ब्रेकअप के बाद ऐसे बदली उदिति सिंह लाइफ; खुद करण भी नहीं कर पाए यकीन!

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह ने करण वाही से अपने पुराने…

Last Updated: September 30, 2026 10:39:19 IST

Silver Rate Today 30 Sep 2026: आज चांदी खरीदना पड़ेगा कितना महंगा? 1 किलो का भाव जानकर रह जाएंगे हैरान

Silver Rate Today 30 Sep 2026: चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है. खरीदारी…

Last Updated: September 30, 2026 12:00:35 IST