Ethiopia Volcano Eruption: इथियोपिया में ज्वालामुखी फट चुका है. जिसके कारण राख का गुबार हर तरफ फैलता हुआ नजर आ रहा है. राख अगले कुछ घंटे में राजस्थान, दिल्ली-NCR और पंजाब की तरफ आ जाएगी.
Ethiopia Volcano Eruption: इथियोपिया (Ethopia Volcano) के हेली गुब्बी ज्वालामुखी में रविवार, 23 नवंबर को विस्फोट हुआ है. यह घटना हजारों साल बाद हुई है. इस ज्वालामुखी से राख का गुबार हर तरफ नजर आ रहा है और यह भारत की तरफ भी तेजी से बढ़ रहा है. अनुमान के मुताबिक, इसका सीधा असर कुछ ही देर में दिल्ली-NCR (Delhi-NCR) में देखने को मिल सकता है. इस राख के गुबार के कारण हवाई सेवा में भी परिवर्तन कर दिए गए हैं. DGCA ने एडवाइजरी जारी कर एयरलाइंस को निर्देश दिए कि फ्लाइट सेफ्टी ऊंचाई से दूरी बनाकर रखें.
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, कुछ ही देर में उत्तर-पश्चिम भारत में राख का गुबार देखने को मिल सकता है. राजस्थान, दिल्ली–NCR और पंजाब की तरफ यह गुबार तेजी से बढ़ रहा है. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि “राख के कारण हवाई जहाजों के ऑपरेशन पर भी असर पड़ना शुरू हो गया है. कुछ घंटों के लिए रुकावटें देखने को मिल सकती है.“
एयर इंडिया ने 11 उड़ानें रद्द कर दी है. होटल और वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था की जा रही है. न्यूयॉर्क से दिल्ली जाने वाली उड़ान सहित 11 उड़ानें रद्द होने के बाद, एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों को तत्काल सहायता प्रदान की जा रही है. एयरलाइन ने X पर एक बयान में कहा, “पूरे नेटवर्क में हमारी ग्राउंड टीमें यात्रियों को उनकी उड़ान की स्थिति के बारे में अपडेट दे रही हैं और होटल में ठहरने सहित तत्काल सहायता प्रदान कर रही हैं. हम जल्द से जल्द वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं.”
Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…
Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…
मुंबई (महाराष्ट्र), 20 अक्टूबर: Aayush Wellness Limited, एक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी, ने Aayush Calcium…
Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…
Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…