<

Google Pixel 11 Series के लीक्स आए सामने, बेहतरीन प्रोसेसर के साथ मिल सकते हैं दमदार फीचर्स, कब तक होगा लॉन्च

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Google Pixel 11 सीरीज के लॉन्च से पहले इसके चिपसेट और प्रोसेसर की भी जानकारी लीक हुई है. हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इस सीरीज के लॉन्च होने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. चलिए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में.

Google Pixel 11 Series Leaks: गूगल की पिक्सल सीरीज पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में है. इस सीरीज ने कम समय में ही काफी नाम कमाया है. पिक्सल सीरीज कैमरा के मामले में काफी दमदार मानी जाती है. गूगल पिक्सल यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, Google Pixel 11 Series के लीक्स सामने आए हैं, जिससे 11 सीरीज के लॉन्च होने का अंदाजा लगाया जा रहा है. माना जा रहा है कि इस फोन को टेक बाजार में जल्दी ही लॉन्च किया जा सकता है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Google Pixel 11 सीरीज के लॉन्च से पहले इसके चिपसेट और प्रोसेसर की भी जानकारी लीक हुई है. हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इस सीरीज के लॉन्च होने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. चलिए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में. 

लीक्स में ये जानकारियां आईं सामने

Google Pixel 11 Series के लीक्स के बाद कुछ जानकारियां निकलकर सामने आई हैं, जिनसे फोन के फीचर्स और परफॉर्मेंस का अंदाजा लगाया जा रहा है. माना जा रहा है कि पिक्सल की 11 सीरीज में आपको 6.3 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है. इसके साथ ही एक बड़ी बैटरी और शानदार ब्राइटनेस का भी फीचर मिल सकता है. इतना ही नहीं कुछ सोर्स यह भी जानकारी दे रहे हैं कि इस सीरीज में  प्रोसेसर में 7-कोर वाला CPU दिया जाएगा, जिसमें 2.65Hz पर चलने वाले दो ARM C1-Pro एफिशिएंसी कोर, 3.38GHz पर चलने वाले चार ARM C1-Pro भी ऑफर किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें:- Moto G67 Power vs Samsung Galaxy A17 5G, बेहतरीन कैमरा के साथ मिलेगी बड़ी बैटरी, कौन सा स्मार्टफोन ज्यादा किफायती

कब तक हो सकता है लॉन्च?

लीक के मुताबिक मिली जानकारी के मुताबिक Pixel 11 सीरीज के लॉन्च होने की सही तारीख के बारे में तो कोई सटीक जानकारी नहीं है, लेकिन कुछ सोर्स का मानना है कि इस फोन को साल 2026 में ही अगस्त तक लॉन्च किया जा सकता है. वहीं, लीक के मुताबिक माना जा रहा है कि Pixel 11 सीरीज में आपको Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold जैसे यह सभी 4 मॉडल देखने के लिए मिल सकते हैं. सभी मॉडल्स फीचर्स और परफॉर्मेंस में काफी बेहतरीन माने जा रहे हैं. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Diwali-Chhath Special Trains 2026: दिवाली और छठ पर रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से यूपी-बिहार जाना होगा आसान

Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…

Last Updated: October 31, 2026 14:58:38 IST

IND vs NZ 5th T20I: हैमिल्टन में आखिरी मुकाबला, कैसी होगी पिच और किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…

Last Updated: October 31, 2026 14:45:52 IST

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST

Delhi New Traffic Rules 2026: 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम, किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री और किसे नहीं?

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…

Last Updated: October 31, 2026 13:45:38 IST

Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…

Last Updated: October 31, 2026 13:40:52 IST

IND VS NZ ODI: न्यूजीलैंड पहुंचते ही रोहित-विराट ने शुरू की तैयारी, कब दिखेगा रोको का जलवा? देखें पूरा शेड्यूल

IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…

Last Updated: October 31, 2026 13:34:00 IST