Sameer Anjan: आज हम बॉलीवुड की दुनिया में एक ऐसे सुपरस्टार की बात कर रहे हैं, जो एक समय अपने करियर में इतने व्यस्त थे कि उनकी खुद की बीवी उनसे चिढ़ने लगी थी. चलिए जानते हैं उनके बारे में.
समीर अनजान से जुड़ा रोचक किस्सा
हम बात कर रहे हैं मशहूर गीतकार समीर अनजान की, जिन्होंने अनगिनत गाने लिखे हैं. जो आज भी लोगों को दीवाना बना लेते हैं. इस लिस्ट में ‘नजर के सामने’, ‘तेरी उम्मीद तेरा इंतजार’ और ‘कुछ कुछ होता है’ जैसे गाने लिखे हैं. गीतकार के जीवन में एक पल ऐसा आया जब हर कोई डायरेक्टर सिर्फ उनसे गाने लिखवाना चाहता था. उनकी इतनी व्यस्तता देख गीतकार की पत्नी इतनी नाराज हो गई थीं कि रात में उनके पास सोने से इंकार करती थी.
गीतकार समीर अनजान ने लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में बताया था, किसी को यकीन नहीं होगा. फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ के दौरान मैं इतना बिजी था कि 110 फिल्मों में एक साथ काम कर रहा था. इनमें 60 फिल्में आनंद-मिलन और 45-50 फिल्मों में नदीम श्रवण के साथ. लगभग 10 साल मैं केवल तीन से साढ़े तीन घंटा सोया हूं. मैं नींद में भी होता था ना, तो मेरे मुखड़े मुझे दिमाग में आते थे. कई ऐसे गाने रहे कि मैं नींद से उठा और मुखड़ा याद और लिख दिया.
यह खबर भी पढ़ें: कभी ऐश्वर्या राय के प्यार में दीवाने थे विवेक ओबेरॉय, सलमान खान देते थे धमकी, ब्रेकअप के बाद टूट गए एक्टर
गीतकार ने आगे बताया कि वह इतने व्यस्त थे कि उनकी बीवी भी उनसे चिढ़ जाती थी. अपनी बिजी शेड्यूल के बारे में उन्होंने बताया, ‘कई बार तो बीवी बिस्तर से उठ के चली गई कि आप यही करते रहो रात भर आपके पास सोने का कोई मकसद नहीं है. आप हमारी भी नींद खराब करोगे आपकी तो खराब हो चुकी है. आपका तो कोई इलाज नहीं है. कभी -कभी रात को सोए-सोए गाने का ख्याल आ जाए तो गाना कैसे लिखें, क्योंकि बगल में पत्नी सोई हैं. अब धीरे से मैं मोबाइल की की लाइट ऑन करता था और उस पेपर पे लिख लूं. कई बार मोबाइल पे नोट्स में लिख लेता था. साथ ही कई बार तो ऐसा होता था कि पेपर ना मिला तो गाना दिमाग से निकल गया.
Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…
India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…
Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…
Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…
Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…
IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…