<

हैवी इंजन और दमदार पावर, मस्कुलर लुक्स के साथ आती है Harley Davidson Breakout, फीचर्स में कितनी किफायती

Harley-Davidson Breakout: इस बाइक में आपको बेहतरीन कंफर्ट मिलने के साथ ही साथ अच्छा और प्रीमियम लाइफस्टाइल का कॉम्बिनेशन भी मिलेगा. युवाओं के बीच इस बाइक का क्रेज लगातार बढ़ रहा है. बाइक निश्चितौर पर मस्कुलर लुक्स के साथ ही दमदार इंजन के साथ आती है. चलिए विस्तार से जानते हैं इस बाइक के बारे में.

Harley-Davidson Breakout: भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में Harley-Davidson बाइक का दबदबा लंबे समय से बना हुआ है. इस बाइक के सामने भारत में बिकने वाली कई लोकप्रिय एडवेंचर और स्पोर्ट्स बाइक भी कहीं न कहीं फीकी पड़ जाती हैं. अगर आप ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो सड़क पर चलते ही लोगों का ध्यान खींचे इसके अलावा राइडिंग को एक अलग ही लेवल का एक्सपीरियंस दे तो Harley Davidson Breakout आपके बाइक के पोर्टफोलियो में सटीक बैठ सकती है.

इस बाइक में आपको बेहतरीन कंफर्ट मिलने के साथ ही साथ अच्छा और प्रीमियम लाइफस्टाइल का कॉम्बिनेशन भी मिलेगा. युवाओं के बीच इस बाइक का क्रेज लगातार बढ़ रहा है. बाइक निश्चितौर पर मस्कुलर लुक्स के साथ ही दमदार इंजन के साथ आती है. चलिए विस्तार से जानते हैं इस बाइक के बारे में. 

Harley-Davidson Breakout के फीचर्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Harley-Davidson Breakout में आपको इंस्ट्रुमेंट कंसोल मिलने के साथ ही साथ ओडोमीटर, स्पीडोमीटर और फ्यूल गौज का भी ऑप्शन मिलता है. इसके अलावा बाइक में हजार्ड वार्निंग इंडीकेटर और स्टैंड इंडीकेटर का विकल्प भी दिया जाता है. देखा जाए तो बाइक में आपको जबरदस्त राइडिंग एक्सपीरिएंस मिल जाता है. इस बाइक को ड्राइव करके न केवल आपको लग्जरी और पावर का मजा मिलेगा बल्कि, इतना प्रीमियम फील होगा कि आप बाइक नहीं बल्कि बड़ी एसयूवी कार ड्राइव कर रहे हैं. 

Harley-Davidson Breakout की परफॉर्मेंस

Harley-Davidson Breakout में आपको 1923 CC का MILWAUKEE-EIGHT 117 इंजन देखने के लिए मिलता है. इसके अलावा बात करें अगर पावर की तो यह बाइक आपको 100.6BHP की पावर देने के साथ ही साथ 168 NM का टॉर्क भी जनरेट करती है. पावर और परफॉर्मेंस के मामले में यह बाइक अन्य बाइकों या अपने सेगमेंट में आने वाली बाइकों से कहीं अच्छी और ज्यादा मानी जाती है. बाइक में आपको 6 स्पीड ट्रांसमिशन का विकल्प देखने के लिए मिल जाता है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST