<
Categories: मनोरंजन

झमाझम बारिश में भी नहीं थमी आवाज! भीगी साड़ी में आशा भोसले ने गा डाले 22 गाने, दंग रह गए लोग

Asha Bhosle: आशा भोसले आज इस दुनिया में तो नहीं हैं, लेकिन उनकी गायकी के किस्से आज भी मशहूर हैं. एक बार तो उन्होंने मूसलाधार बारिश में 2-3 नहीं, बल्कि 22 गाने गा डाले थे. आखिर क्या है वह दिलचस्प किस्सा. आइए जानते हैं.

संगीत की दुनिया की महान गायिका आशा भोसले  का एक किस्सा काफी मशहूर है. सिंगर एक इवेंट में पहुंची और गाते समय जोरदार बारिश होने लगी. सब इधर-उधर भागने लगे, लेकिन गायिका ने हार नहीं मानी. फिर बारिश के बावजूद आशा भोसले ने 22 गाने गा डाले. चलिए जानते हैं पूरा किस्सा. 

क्या है वो किस्सा?

फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार आशा भोसले ने भारतीय संगीत को कुछ सबसे यादगार पल दिए. लेकिन पुणे की एक रात शायद उनकी सबसे अविस्मणीय रात रही. सिंगर रामनबाग स्कूल के मैदान में आशा भोसले का एक कार्यक्रम आयोजित था. प्रस्तुति से पहले भारी बारिश होने लगी.  लेकिन इसके बावजूद सिंगर ने गाना बंद नहीं किया और 22 गाने गा डाले. इसके बाद दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाई. शो के दौरान जब अचानक तेज बारिश शुरू हुई तो अभिनेता नाना पाटेकर और कार्यक्रम के उद्घोषक उन्हें छाते से बचाने के लिए मंच पर दौड़े. लेकिन वो गाने में ही मस्त रही. 

आशा भोसले ने पूछा ऐसा सवाल कि दंग रह गए लोग

जब कार्यक्रम में तेज बारिश शुरू हुई, तो आशा भोसले ने दर्शकों की ओर मुड़कर एक सीधा सा सवाल पूछा. क्या वे चले जाएंगे या फिर उनका गाना सुनने के लिए रुकेंगे? भीड़ ने जोरदार आवाज में जवाब दिया कि वे यहीं रहेंगे. फिर उन्होंने छाता एक तरफ रख दिया. अपनी साड़ी को ठीक से समेटा और वहीं से गाना शुरू कर दिया जहां उन्होंने छोड़ा था. केवल एक हारमोनियम के साथ गायिका आशा भोसले ने अपने गाने से सबको दीवाना बना लिया. सिंगर सिर से पैर तक भीगी हुई अवस्था में भी बिना रुके लगातार 22 गाने गाए. दर्शक भी जाने को तैयार नहीं थे और और लगातार खड़े होकर जोरदार तालियां बजाते रहे. 

12 अप्रैल को हुआ निधन

महान गायिका आशा भोसले का 12 अप्रैल 2026 को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार 13 अप्रैल को मुंबई के शिवाजी पार्क में हुआ. उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Mohammad Deepak Arrested: ‘मोहम्मद दीपक’ के नाम से वायरल हुए दीपक कुमार गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

Mohammad Deepak Arrested: जांच के दौरान, पुलिस ने मौके से CCTV फुटेज, तस्वीरें और दूसरे…

Last Updated: October 2, 2026 08:25:47 IST

Bigg Boss 20 Eviction: बिग बॉस के घर में दोस्ती में दरार! रीति तिवारी हुईं घर से बेघर, उदिति-माही और यंग डीएस ने रचा षड्यंत्र?

Bigg Boss 20 Eviction: बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन से हड़कंप मच गया. उदिति,…

Last Updated: October 2, 2026 08:18:40 IST

ODI World Cup 2027: वर्ल्ड कप का शेड्यूल हुआ जारी, 2 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट, ICC ने किया ऐलान

आईसीसी ने ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 2…

Last Updated: October 1, 2026 23:54:40 IST

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST