Hero Glamour X 125 vs Honda SP 125: यह दोनों ही बाइकें एक दूसरे की जबरदस्त कॉम्पिटीटर हैं. कई बार केवल बाइक रिव्यू देखकर या उसके फीचर्स को नजर में रखते हुए आप सही और सटीक बाइक को नजरअंदाज कर देते हैं. दोनों के फीचस में भी कोई ज्यादा फर्क देखने को नहीं मिलता है.
Hero Glamour X 125 vs Honda SP 125: हॉन्डा ने साल 2024 में अपनी नई बाइक SP 125 लॉन्च की है. लॉन्च होने के बाद से ही यह बाइक काफी चर्चा में है. 125 सीसी के इंजन के साथ आने वाली यह एक कम्यूटर बाइक है, जो इस सेगमेंट में ग्लेमर X 125 को टक्कर देती है. हालांकि, ग्लैमर काफी पुरानी बाइक है, लेकिन हीरो द्वारा अगस्त 2025 में इसका नया मॉडल X लॉन्च किया है. 125 सीसी की बाइक लेने वाले लोगों में इन दोनों ही बाइकों को लेकर काफी कंफ्यूजन रहती है.
Hero Glamour X 125 vs Honda SP 125: यह दोनों ही बाइकें एक दूसरे की जबरदस्त कॉम्पिटीटर हैं. कई बार केवल बाइक रिव्यू देखकर या उसके फीचर्स को नजर में रखते हुए आप सही और सटीक बाइक को नजरअंदाज कर देते हैं. दोनों के फीचस में भी कोई ज्यादा फर्क देखने को नहीं मिलता है.
आमतौर पर 125 सीसी की बाइक लेने वाले लोग माइलेज को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं, जोकि पूरी तरह से ठीक है. लेकिन, आज के समय में टेक्नोलॉजी और फीचर्स पर भी नजर रखनी चाहिए. फीचर्स के मामले में आप ग्लैमर (Hero Glamour Features) को भी खरीद सकते हैं. ग्लैमर में आपको ब्लूटूथ के साथ-साथ टर्न नैविगेशन का भी विकल्प देखने को मिलता है. इसमें आपको i3S स्टार्ट और स्टॉप का भी फीचर देखने को मिल जाता है. हालांकि, SP 125 में भी आपको डिजिटल कंसोल के साथ-साथ ब्लूटूथ मिलता है.
अगर आप केवल माइलेज देखकर बाइक लेना चाहते हैं तो दोनों में से किसी बाइक को भी निसंकोच घर ला सकते हैं. माइलेज में भी दोनों ही बाइकें एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. वैसे तो दोनों बाइकों में ही आप 60 से 65 किलोमीटर का माइलेज (Honda SP 125 Mileage) आसानी से निकाल सकते हैं. कंपनी द्वारा दोनों ही बाइकों का माइलेज 65 के आस-पास क्लेम किया जाता है.
कीमत के मामले में ग्लैमर हॉन्डा की SP 125 को पीछे छोड़ देती है. SP 125 की एक्सशोरूम प्राइज 88,750 है. वहीं, ग्लैमर इससे 5000 कम की कीमत में 83,703 रुपये में मिल जाती है. वहीं, ग्लैमर 5 कलर ऑप्शन्स में आपको देखने को मिलती है. लेकिन, SP 125 में कुल 7 कलर आते हैं.
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…
Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…
Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…