हाल ही में ऑर्मैक्स की जारी की गई 'टॉप 10 सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय अभिनेता' लिस्ट ने सबको चौंका दिया. इस सूची में टॉप टेन में ज्यादातर साउथ के दिग्गजों का ही कब्जा है.
south indian actors
पॉपुलैरिटी के मामले में बॉलीवुड को पीछे छोड़ते हुए साउथ इंडियन सितारों ने मैदान मार लिया है. भारतीय सिनेमा की दुनिया में साउथ इंडियन सितारों का जलवा इन दिनों छाया हुआ है. ये हम नहीं कह रहे बल्कि ऑर्मैक्स की हालिया जारी ‘टॉप 10 सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय अभिनेता’ सूची कह रही है.
हाल ही में ऑर्मैक्स की जारी की गई ‘टॉप 10 सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय अभिनेता’ लिस्ट ने सबको चौंका दिया. इस सूची में साउथ के दिग्गजों ने लगभग कब्जा जमा लिया है. हालांकि एक बॉलीवुड सुपरस्टार ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाकर इज्जत रख ली है. जी हां, हम बात कर रहे हैं किंग खान शाहरुख खान की, जो इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं.
ऑर्मैक्स की इस लिस्ट को साउथ इंडियन सिनेमा के सितारों ने अपने नाम कर लिया है. नंबर 1 पर प्रभास विराजमान हैं, जो अपनी आगामी फिल्म ‘राजा साब’ को लेकर सुर्खियों में हैं. वहीं दूसरे स्थान पर थलपति विजय हैं, जिन्होंने हाल ही में फिल्मों से संन्यास लेने की घोषणा की है. उनकी आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ को लेकर फैंस उत्साहित हैं. चौथे नंबर पर अल्लू अर्जुन हैं, जबकि पांचवें स्थान पर महेश बाबू हैं. महेश बाबू एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी होंगे.
छठे नंबर पर अजित कुमार, सातवें पर राम चरण और आठवें पर जूनियर एनटीआर हैं. जूनियर एनटीआर की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘वार 2’ भले ही उम्मीदों पर खरी न उतरी हो, लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं है. इस लिस्ट में साउथ इंडियन सिनेमा की राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती पैठ साफ नजर आ रही है, खासकर ‘पुष्पा’, ‘आरआरआर’ और ‘कैलाश’ जैसी फिल्मों के आने के बाद.
इस दबदबे के बीच शाहरुख खान को तीसरा स्थान मिलना कमाल की बात है. 2023 में राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ में नजर आए शाहरुख ने तापसी पन्नू, बोमन ईरानी और विक्की कौशल के साथ शानदार प्रदर्शन किया था. पिछले दो सालों से किसी फिल्म में न दिखाई देने के बावजूद उनका फैन बेस इतना मजबूत है कि साउथ के दिग्गजों के बीच उन्होंने टॉप 3 में जगह बना ली. शाहरुख़ खान ने 76 फिल्मों में काम किया है, जो उनकी लंबी पारी का सबूत है. उन्हें
अवार्ड 162 नॉमिनेशन मिले हैं, जिसमें से 131 अवॉर्ड्स उनकी झोली में हैं. शाहरुख आगामी फिल्म ‘किंग’ में अपनी बेटी सुहाना खान के साथ सिद्धार्थ आनंद की एक्शन थ्रिलर में दिखेंगे.
ऑर्मैक्स की इस लिस्ट में टॉप 10 में बॉलीवुड के सिर्फ दो और सितारे हैं. नौवें स्थान पर सलमान खान हैं, जो बिग बॉस 19 के होस्ट थे. उनकी ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर उनके 60वें जन्मदिन पर रिलीज हुआ, जबकि दसवें नंबर पर अक्षय कुमार हैं. अक्षय ने 2025 में ‘स्काई फोर्स’, ‘केसरी चैप्टर 2’, ‘हाउसफुल 5’, ‘जॉली एलएलबी 3’ और ‘कन्नप्पा’ में कैमियो जैसी कई रिलीज दीं. लेकिन टॉप 10 में सिरग 3 बॉलीवुड सितारों का होना बॉलीवुड की घटती लोकप्रियता को दिखाता है. ऋतिक रोशन, कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर जैसे बड़े नामों के टॉप 5 से बाहर रहने और लिस्ट में न आना बॉलीवुड के कम हो रहे क्रेज की ओर इशारा करता है.
यह लिस्ट भारतीय सिनेमा की बदलती तस्वीर को दर्शाती है. साउथ फिल्मों की पैन-इंडिया सफलता ने बॉलीवुड को चुनौती दी है. फिर भी शाहरुख का इस लिस्ट में नाम ये दिखाता है कि स्टोरीटेलिंग और स्टार पावर का जादू बरकरार है. साउथ स्टार्स की मेहनत और उनके फैंस का जुनून अब पूरे देश में फैल चुका है. क्या आने वाले समय में बॉलीवुड यह गैप भर पाएगा? ये तो आने वाला समय ही बताएगा!
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan News: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने की सलाह…
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…
Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…
Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…
Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…