'ओ रोमियो' के गाने 'पान की दुकान' के लॉन्च इवेंट में शाहिद को देखकर भीड़ बेकाबू हो गई. भीड़ ने उनको घेर लिया था और स्थिति इतनी अराजक हो गयी थी कि शाहिद को कुछ समय के लिए स्टेज से जाना पड़ गया.
शाहिद कपूर
शाहिद कपूर इन दिनों आगामी फिल्म ‘ओ रोमियो’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं. लोगों द्वारा इसके ट्रेलर को खूब पसंद किया गया है और शाहिद की फैन फॉलोविंग भी बढ़ती जा रही है. लेकिन यही फैंस कभी-कभी बेकाबू भी हो जाते हैं. हाल ही में शाहिद के साथ भी ऐसा कुछ हुआ.
शाहिद ‘ओ रोमियो’ के गाने ‘पान की दुकान’ के लॉन्च के लिए एक इवेंट में गए थे, जहां भीड़ ने उनको घेर लिया था और स्थिति इतनी अराजक हो गयी थी कि शाहिद को कुछ समय के लिए स्टेज से जाना पड़ गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया. ये वीडियो शाहिद कपूर के बढ़ते हुए स्टारडम को दिखाता है.
शुक्रवार को मुंबई में आयोजित इस इवेंट में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अपनी फिल्म ‘ओ रोमियो’ के नए गाने ‘पान की दुकान’ को लॉन्च करने पहुंचे. जैसे ही शाहिद स्टेज पर आए, उत्साही फैंस ने उन्हें घेर लिया. भीड़ इतनी उग्र हो गई कि सुरक्षा कर्मियों को बीच में आना पड़ गया था. शाहिद को स्टेज से उतरकर तुरंत बाहर ले जाना पड़ा ताकि स्थिति बिगड़े नहीं. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि फैंस आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, जिससे हलचल मच गई थी. हालांकि थोड़ी देर बाद शाहिद स्टेज पर वापस आ गए थे और उन्होंने पान की दूकान गाने पर डांस भी किया.
‘ओ रोमियो’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसमें शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं, जबकि तृप्ति डिमरी उनके साथ नजर आ रही हैं. ‘पान की दुकान’ फिल्म का दूसरा प्रमुख गाना है, जो शाहिद और दिशा पटानी पर फिल्माया गया डांस नंबर है. इससे पहले इस फिल्म का एक और गाना ‘आशिकों की कॉलोनी’ भी काफी हिट साबित हुआ था. इस गाने को विशाल भारद्वाज ने संगीतबद्ध किया है, गुलजार ने बोल लिखे हैं, और सुखविंदर सिंह व रेखा भारद्वाज ने गाया है. डांस की कोरियोग्राफी जानी मास्टर की है, जो गाने को और आकर्षक बनाती है.
शाहिद कपूर लंबे समय से बॉलीवुड के चहेते सितारे हैं. उनकी फिटनेस, डांसिंग स्किल्स और भावनात्मक अभिनय के लिए फैंस दीवाने हैं. ‘विवाह’, ‘कबीर सिंह’, ‘फर्जी’ जैसी फिल्मों के बाद अब वो ‘ओ रोमियो’ से वे फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं.
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…
Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…
Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…
Panchkula School Incident: पंचकूला के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…