अगर आप Elevate और Hyundai Creta को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें. इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि कौन सी कार आपके लिए बेस्ट है.
Honda Elevate vs Hyundai Creta: अगर आप एक कॉम्पैक्ट या मिड साइज SUV की तलाश में हैं तो ऐसे में Honda Elevate और Hyundai Creta में से किसी एक को ले सकते हैं. यह दोनों ही कारें अपने सेगमेंट की न केवल बेस्ट कारें मानी जाती हैं बल्कि, काफी किफायती और वैल्यू फॉर मनी विकल्प भी माना जाता है. यही कारण है कि आज भी भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मिड-साइज़ या कॉम्पैक्ट SUV की डिमांड लगातार बढ़ रही है. पिछले एक दशक में कॉम्पैक्ट SUV सबसे ज्यादा लोकप्रिय सेगमेंट बन चुका है. ट्रैफिक वाली सड़कों से लेकर खुले हाइवे तक ड्राइव को आसान बनाने के लिए लोग इन मिड साइज एसयूवी को लेना पसंद करते हैं.
अगर आप Elevate और Hyundai Creta को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें. इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि कौन सी कार आपके लिए बेस्ट है.
फीचर्स में वैसे तो दोनों ही कारें काफी जबरदस्त हैं. लेकिन, बात करें अगर Honda Elevate की तो इस कार में LED हेडलैंप्स, DRL स्ट्रिप और कार प्ले का फीचर दिया गया है. इसके अलावा इस कार में आपको 10.25 इंच की टचस्क्रीन के साथ ही सेफ्टी के तौर पर ADAS का भी फीचर दिया जाता है. वहीं, दूसरी ओर Hyundai Creta में आपको पैनोरमिक सनरूफ मिलने के साथ-साथ एक अच्छी क्वीलिटी की वेंटिलेटेड सीट्स और रियर एसी के साथ देखने को मिलती है. हालांकि, नई जनरेशन सेल्टॉस क्रेटा से 130 एमएम बड़ी और लंबी है. दोनों ही कारों में दमदार फीचर्स देखने के लिए मिलते हैं.
ये भी पढ़ें:- लेना चाहते हैं बड़े साइज की SUV? MG Hector vs Renault Duster में क्या रहेगी बेस्ट? फीचर्स में कौन ज्यादा दमदार
परफॉर्मेंस की बात करें अगर Honda Elevate की तो यह कार आपको 1.5L i-VTEC के पेट्रोल इंजन के साथ मिलती है, जो 119 BHP की पावर देने के साथ-साथ 145 Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है. वहीं, दूसरी ओर Hyundai Creta 113 bhp की पावर देने के साथ-साथ 143.8 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. यह कार आपको 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ देखने के लिए मिलती है. देखा जाए तो अपनी-अपनी जरूरत के हिसाब से आपके लिए दोनों ही कारें वैल्यू फॉर मनी हो सकती हैं.
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…