<
Categories: बिज़नेस

रिटायरमेंट के लिए कैसे बनाएं 1 करोड़ का कॉर्पस? कहां करें निवेश, क्या है करोड़पति बनने का आसान फॉर्मूला

इसके लिए 1 करोड़ रुपये का रिटायरमेंट कॉर्पस एक अच्छा और डीसेंट अमाउंट माना जाता है. सुनने में यह रकम बड़ी लग सकती है, लेकिन सही प्लानिंग और निवेश करके इसतक पहुंचा जा सकता है.

1 Crore Retirement Corpus: आज के समय में अपनी कमाई का कुछ हिस्सा निवेश करना बेहद जरूरी माना जाता है. भले ही आप कितना भी इनवेस्ट करें यह आपके अपने ऊपर निर्भर करता है. हालांकि, निवेश करने के लिए अपनी कमाई को बढ़ाना भी बेहद जरूरी है. नौकरी करते-करते कई साल निकल जाते हैं, लेकिन जब रिटायरमेंट का समय नजदीक आता है तब वास्तव में बचाए हुए पैसों की जरूरत पड़ती है. देखा जाए तो हर इंसान चाहता है कि रिटायरमेंट के बाद उसे पैसों की चिंता न हो और उसके पास रोजमर्रा के कामों को करने और गुजर-बसर के लिए पर्याप्त पैसे रहें.

इसके लिए 1 करोड़ रुपये का रिटायरमेंट कॉर्पस एक अच्छा और डीसेंट अमाउंट माना जाता है. सुनने में यह रकम बड़ी लग सकती है, लेकिन सही प्लानिंग और निवेश करके इसतक पहुंचा जा सकता है. 

कैसे बनेगा एक करोड़ का कॉर्पस?

एक करोड़ का कॉर्पस बनाने के लिए आपको अपनी नौकरी के साथ ही साथ सही जगह पर निवेश भी करना होगा. सबसे पहले तो एक करोड़ का कॉर्पस बनाने के लिए आपको नियमित तौर पर वह भी डिसीप्लेन के साथ पैसे निवेश करने होंगे. यह प्रक्रिया आपको अपनी रिटायरमेंट तक करनी होगी. लंबे समय तक निवेश करके आप निश्चितौर पर आसानी से एक करोड़ का कॉर्पस बना सकते हैं. लेकिन, इसके लिए यह भी ध्यान रखना होगा कि आपको अपने निवेश किए गए पैसों को रिटायरमेंट के समय तक नहीं निकालना है. 

ये भी पढ़ें:- LPG सिलेंडर से लेकर किराने के सामान तक! जानें क्या हुआ महंगा क्या सस्ता? जेब पर पढ़ने वाला है सीधा असर

कहां करें निवेश?

रिटायरमेंट के लिए एक करोड़ का कॉर्पस बनाने के लिए आपको एक जगह नहीं बल्कि, मल्टीपल जगहों पर निवेश करना होगा. अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपकी PF कट रहा होगा, जो रिटायरमेंट में आपको 15 से 20 लाख रुपये तक आसानी से दे सकता है. इसके साथ ही आप अपना एक ppf अकाउंट खुलवाएं और सालाना 1.5 लाख रुपये की बचत करके इसमें निवेश करें. अगर आप 20 साल तक इसमें निवेश करते हैं तो इसमें आपके कुल 30 लाख रुपये निवेश हो जाएंगे, जिसमें कि ब्याज लगाकर यह राशि 45 से 50 लाख तक पहुंच जाएगी. इसके अलावा आपको आज से ही कुछ हिस्सा LIC पॉलिसी में लगा देना चाहिए. इसके लिए आप एक रिटायरमेंट प्लान ले सकते हैं. आप चाहें तो 2 से 5 हजार रुपये की मंथली एसआईपी भी कर सकते हैं. यह सभी चीजें मिलाकर रिटायरमेंट के समय आपको एक करोड़ से ज्यादा का कॉर्पस बनाकर दे सकती हैं.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST