<

कितने किलोमीटर ड्राइव करने के बाद रोकनी चाहिए कार? लगातार गाड़ी चलाने से इंजन और स्वास्थ्य दोनों को हो सकता है नुकसान

यह सवाल अक्सर लोगों के मन में उठता है, लेकिन ज्यादातर लोग इसपर गौर नहीं करते हैं. चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर कितने किलोमीटर बाद कार को रोक लेना चाहिए.

आज के इस आधुनिक दौर में जहां, लोग इतने व्यस्त हैं वहां समय की बचत करने के लिए लोग कार का इस्तेमाल ज्यादा करने लगे हैं. कई लोग अपने शहर और जिले में नौकरी नहीं करके मेट्रो सिटीज में नौकरियां करते हैं. वीकेंड आने पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करने के बजाय अपनी कार से ट्रैवल करना पसंद करते हैं. वहीं, कुछ लोग एक ही बार में कार को लंबी दूरी तय करने के बाद रोकते हैं. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि कार को लगातार कितने किलोमीटर तक चलाना चाहिए. साथ ही कार को कितनी देर बाद रोकना चाहिए.

यह सवाल अक्सर लोगों के मन में उठता है, लेकिन ज्यादातर लोग इसपर गौर नहीं करते हैं. चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर कितने किलोमीटर बाद कार को रोक लेना चाहिए.  

कितने किलोमीटर बाद रोकें कार?

अगर आपकी कार की रनिंग ज्यादा है तो ऐसे में आपको यह जान लेना चाहिए कि आपको कार को लगातार कितने किलोमीटर और कितने घंटे तक चलाना चाहिए. ऑटोमोबाइल के जानकारों की मानें तो आपको हर 2 से 3 घंटे के भीतर में अपनी कार को रोकना चाहिए. वहीं, 200 से 300 किलोमीटर चलने के बाद अपनी कार के इग्नीशन और इंजन को ठंडा कर लेना चाहिए, जिससे कार में हीट न हो. इसलिए अपनी कार को कुछ-कुछ समय के अंतराल में आपको जरूर रोकना चाहिए. 

लंबे समय तक न चलाएं कार

अगर आप कार ड्राइव कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान जरूर रखें कि कार को लंबे समय तक लगातार न चलाएं. ऐसा करने से ब्रेक और क्लच के फेल होने या ठीक से काम नहीं करने की आशंका भी बढ़ जाती है. इसके साथ-साथ इंजन और ट्रांसनिशन को भी नुकसान हो सकता है और लगातार चलने के कारण कई बार गाड़ी ओवरहीट कर सकती है और उसमें आग तक लग सकती है. ऐसा करने से इंजन का ऑयल भी जल्दी खत्म हो सकता है. 

इंजन की कैपेसिटी के हिसाब से चलाए कार

जानकारों की मानें तो हर कार का इंजन अलग-अलग पर्फॉमेंस देता है और यह कारों के अलग-अलग वैरिएंट के हिसाब से होते हैं. लग्जरी, स्पोर्ट्स और SUV कारों में इंजन की कैपेसिटी ज्यादा होती है, जिसे आप थोड़ा लंबे समय तक भी ड्राइव कर सकते हैं. लेकिन, अगर आप कोई हैचबैक चला रहे हैं या छोटी कार ड्राइव कर रहे हैं तो ऐसे में समय-समय पर कार को रोकते हुए ड्राइव करना चाहिए. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

‘ऑफिस में महिला कर्मी की छाती को…’, बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, धारा 354C को किया परिभाषित

Bombay High Court: बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि वर्कप्लेस…

Last Updated: April 13, 2026 19:26:42 IST

कौन हैं रिधिमा शर्मा? जिनकी कनिका शर्मा से चल रही है जुबानी जंग, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

Who is Ridhima Sharma: इन दिनों सोशल मीडिया पर रिधिमा शर्मा और कनिका शर्मा की…

Last Updated: April 13, 2026 19:18:19 IST

‘मैं माफी चाहूंगा…’, जब दुल्हा-दुल्हन के सामने अचानक आ गए पीएम मोदी, जोड़े को दिया आशीर्वाद

Modi Wedding Surprise Couple: पीएम नरेंद्र मोदी ने सिलीगुड़ी के मेफेयर टी रिसॉर्ट्स में नए…

Last Updated: April 13, 2026 19:15:39 IST

‘गंदी बात’ वाली तान्या चटर्जी कौन? जिनके साथ युजवेंद्र चहल ने किया फ्लर्ट, एक्ट्रेस ने खोली सारी पोल!

Who Is Taniya Chatterjee: गंदी बात फेम तानिया चटर्जी ने बताया कि क्रिकेटर युजवेंद्र चहल…

Last Updated: April 13, 2026 18:50:53 IST

न शराब, न स्मैक… खून का नशा कर रहे भोपाल के युवा! क्या है ‘Blood Kick’ की लत? जो बन सकती जान की दुश्मन

Blood Kick Addiction Bhopal: नशा कोई भी सेहत के लिए हानिकारक ही होता है. आमतौर…

Last Updated: April 13, 2026 18:50:00 IST