<

अपने स्मार्टफोन की बैटरी को कैसे रखें हेल्दी? इन बातों का जरूर रखें ध्यान वर्ना समय से पहले ही खराब हो सकती है बैटरी

आपको समय-समय पर अपने स्मार्टफोन की बैटरी को चेक करते रहना चाहिए. चलिए जानते हैं स्मार्टफोन की बैटरी का ध्यान कैसे रखना चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए.

आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन हमारे जीवन का केवल अहम हिस्सा ही नहीं बन गया है, बल्कि स्मार्टफोन के बिना हमारे रोजमर्रा के होने वाले काम भी ठीक तरह से नहीं हो पाते है. यही कारण है कि स्मार्टफोन लेने के बाद सबसे पहले उसकी बैटरी की हेल्थ पर असर पड़ता है. सारा दिन सोशल मीडिया स्क्रॉल करने से आपके फोन की बैटरी खराब हो रही है. आप कितने भी लग्जरी और महंगा स्मार्टफोन क्यों न ले लें, लेकिन बैटरी का ध्यान नहीं रखने पर स्मार्टफोन धीरे-धीरे खराब होने लगते हैं.

आपको समय-समय पर अपने स्मार्टफोन की बैटरी को चेक करते रहना चाहिए. चलिए जानते हैं स्मार्टफोन की बैटरी का ध्यान कैसे रखना चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए. 

1. ओरिजिनल चार्जर का करें इस्तेमाल

अगर आप अपने स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए बार-बार अलग चार्जर का इस्तेमाल करते हैं या फिर किसी दूसरे फोन का चार्जर लगा लेते हैं तो संभव है कि आपकी बैटरी ज्ल्दी खराब हो सकती है. इसलिए अपने स्मार्टफोन के बैटरी की हेल्थ को सही रखने के लिए आपको केवल एक ही वह भी ओरिजनल चार्जरका इस्तेमाल करना चाहिए. 

2. रातभर चार्ज करने से बचें

हममें से बहुत से लोग मोबाइल को रातभर चार्जिंग में लगाकर रखते हैं. जबकि, यह आदत पूरी तरह से गलत है. अगर आपका मोबाइल 100 प्रतिशत चार्ज हो चुका है तो उसे तुरंत सॉकेट से निकाल लेना चाहिए. हालांकि, एक्सपर्ट द्वारा बैटरी को फुल चार्ज करने की भी सलाह नहीं दी जाती है. वैसे तो आपको 80 प्रतिशत चार्जिंग के बाद ही बैटरी को निकाल लेना चाहिए. 

3. चार्जिंग में लगाकर न करें इस्तेमाल

अगर आप स्मार्टफोन को चार्जिंग में लगाकर इस्तेमाल करते हैं तो इस आदत को तत्काल रूप से बंद कर दें. दरअसल, ऐसी आदत को लंबे समय तक फॉलो करने से न सिर्फ आपकी बैटरी लाइफ कम होगी, बल्कि इससे फोन हीट करने लगता है. 

4. स्क्रीन ब्राइटनेस और डार्क मोड को कम करें

अगर आप ब्राइटनेस को फुल करके स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे में ब्राइटनेस को कम या 30-40 प्रतिशत पर ही रखें. इसके अलावा आपको डार्क मोड को भी ऑन करके नहीं रखना चाहिए. डार्क मोड ऑन करने से आपकी बैटरी की लाइफ घटने लगती है. 

5. हीट होने पर निकाल दें फोन

टेक्नोलॉजी के जानकारों की मानें तो आपको 20 से लेकर 80 फीसदी तक ही बैटरी को चार्ज करना चाहिए. 80 फीसदी से ज्यादा चार्ज करने पर कई बार बैटरी की लाइफ घटने लगती है. अगर आपने अपने स्मार्टफोन को चार्जिंग में लगाकर रखा है और वह हीट करने लगा है तो ऐसे में फोन को तुरंत निकाल दें. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Shiva Sharma Murder: नेपाल बॉर्डर पर मिली मॉडल श्रद्धा दुबे की SUV, ई-रिक्शे से जाती दिखी; वीडियो जारी कर कही ये बात

Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी श्रद्धा…

Last Updated: October 15, 2026 20:57:32 IST

18 रुपये की पानी की बोतल पर 2 रुपये ज्यादा वसूले, फिर नहीं लौटाए पैसे, रेस्टोरेंट पर लगा 1.06 लाख का दंड

Hathras BBCN Restaurant: हाथरस के बीबीसीएन रेस्टोरेंट पर 18 रुपये MRP वाली पानी की बोतल…

Last Updated: October 15, 2026 19:55:45 IST

हिल्स हाईस्कूल की वॉलीबॉल और खो-खो टीमों की शानदार सफलता

सूरत (गुजरात) [भारत], 15 अक्टूबर: वेसु स्थित हिल्स हाईस्कूल की खिलाड़ियों ने सीबीएसई क्लस्टर गुजरात…

Last Updated: October 15, 2026 19:52:18 IST

पहले बढ़ाई नजदीकियां, फिर फोटो-वीडियो से ब्लैकमेलिंग! किसान से 4 लाख मांगने का आरोप, ऐसे पकड़ी गई महिला

Bhind honeytrap case: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में 53 वर्षीय किसान को कथित तौर…

Last Updated: October 15, 2026 19:13:26 IST

T20I में किस देश ने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के? भारत नहीं है नंबर 1, जानें कौन सी टीम है टॉप पर

Most Sixes in T20 International: T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड किस…

Last Updated: October 15, 2026 18:58:46 IST

दादा की उम्र के शख्स से दिल लगा बैठीं रानी, 75 साल के रामसुगर से शादी करेंगी इंस्टाग्राम ब्लॉगर, VIDEO ने मचाई हलचल

UP News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से कुछ वीडियो सामने आ रही हैं, जिनमें…

Last Updated: October 15, 2026 18:53:19 IST