Live TV
Search
Home > टेक – ऑटो > Monsoon Driving Tips: मानसून में कार को नुकसान से कैसे बचाएं? इन आसान तरीकों से रखें गाड़ी को सुरक्षित, नहीं आएगी कोई समस्या

Monsoon Driving Tips: मानसून में कार को नुकसान से कैसे बचाएं? इन आसान तरीकों से रखें गाड़ी को सुरक्षित, नहीं आएगी कोई समस्या

कई बार छोटी-सी अनदेखी बाद में हजारों रुपये के रिपेयर बिल का कारण बन जाती है. इसलिए मानसून के दौरान आपको थोड़ा सतर्कता से ड्राइविंग करनी चाहिए ताकि कार को किसी तरह का नुकसान न हो सके.

Written By:
Last Updated: July 17, 2026 18:01:55 IST

Mobile Ads 1x1

Monsoon Driving Tips: मानसून का मौसम जहां गर्मी से राहत लेकर आता है, वहीं कई वाहनों के लिए एक मुश्किल और चुनौती भी लेकर आता है. कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही हैं, जिससे जलभराव की समस्या होने लगी है. ऐसे में कार ड्राइव करने किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है. बारिश और मानसून के मौसम में अक्सर विजिबिलिटी कम हो जाती है. इस दौरान अगर थोड़ी भी लापरवाही बरती जाए, तो इंजन, ब्रेक, टायर, इलेक्ट्रिकल सिस्टम और कार की बॉडी तक को नुकसान पहुंच सकता है.

ब्रेक सिस्टम की जांच कराएं 

अगर आप ब्रेकिंग सिस्टम की जांच नहीं कराते हैं तो ऐसे में आपको मानसून के दौरान समस्या का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल, बारिश के दौरान ब्रेक पर पानी और कीचड़ का असर पड़ सकता है. अगर पानी से होकर निकले हैं, तो सुरक्षित जगह पर हल्के-हल्के ब्रेक दबाकर उन्हें सुखाने की कोशिश करें. अगर आपको ब्रेक लगाने पर असामान्य आवाज या कंपन महसूस हो, तो तुरंत जांच कराना बेहतर माना जाता है. 

टायर की देखरेख करें 

अगर आप पानी भरी सड़क पर जाते हैं तो ऐसे में टायर की देखरेख जरूर करनी चाहिए. बारिश के मौसम में सड़कें अक्सर फिसलन भरी हो जाती हैं. इस स्थिति में आपको टायरों की ग्रिप पर ध्यान देना चाहिए. ऐसे में आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि टायर का ट्रेड पर्याप्त होना चाहिए साथ ही साथ हवा का दबाव सही रखना जरूरी माना जाता है. अगर कार के टायर घिस गए हैं तो ऐसे में उसे बदलना जरूरी होता है. 

इंजन का रखें ध्यान 

मानसून के मौसम में अक्सर जलभराव वाले रास्ते होते हैं, जिनपर चलने से इंजन पर कई बार पानी आ जाता है. अगर इस दौरान पानी इंजन के अंदर चला जाए तो इससे कहीं न कहीं इंजन को नुकसान पहुंच सकता है. इससे इंजन की कार्यक्षमता कम हो सकती है साथ ही साथ इसमें अन्य तरह के भी नुकसान हो सकते हैं. 

MORE NEWS